विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT पर दस्तक देगी आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर Alpha? 'बैटल ऑफ गलवान' संग क्लैश के बीच ये जिद्द पड़ेगी भारी!

Published: Thu, 05 Feb 2026 12:02 PM (IST)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार स्पाई थ्रिलर मूवी अल्फा (Alpha) में एजेंट के रूप में एक्शन करती हुई दिखाई ...और पढ़ें

आलिया भट्ट की अल्फा की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट की अल्फा की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर अल्फा (Alpha) की रिलीज डेट दो बार पोस्टपोन हो चुकी है और तीसरी बार भी पोस्टपोन होने की चर्चा हुई थी। इस बीच यह खबर भी सुर्खियों में आई कि मोस्ट अवेटेड अल्फा सिनेमाघरों (Alpha On OTT) की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

फिल्मी गलियारों में अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और अब एक नई खबर शायद इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को सुकून देने का काम करे। फिल्म ओटीटी पर आएगी या सिनेमाघरों में... इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

क्या ओटीटी पर आएगी अल्फा?

दरअसल, कुछ समय से ऐसी खबरें चर्चा में थीं कि आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगी। यह सीधे ओटीटी पर आएगी। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्फा को पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा। 

Alia Bhatt

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बनाया गया है। शूट का लास्ट शेड्यूल शूट हो रहा है। फिल्म पर वैसा ही काम चल रहा है, जैसी प्लानिंग की गई थी।

बैटल ऑफ गलवान से भिड़ेगी फिल्म

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी महीने अल्फा के भी आने की उम्मीद थी, लेकिन बीते दिनों एक खबर आई कि सलमान की फिल्म से क्लैश की वजह से अल्फा की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। मगर लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फिल्म अप्रैल में ही रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Don't Be Shy: आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का एलान, थिएटर नहीं OTT पर मचेगा धमाल

Alia Bhatt Alpha

अल्फा मूवी की स्टार कास्ट

फिलहाल, मेकर्स की तरफ से अल्फा मूवी की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह यश राज बैनर्स के तले बनी पहली फीमेल ऑरिएंटेड स्पाई थ्रिलर है जिसमें आलिया, शरवरी और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने किया बॉर्डर 2 का रिव्यू, वरुण धवन की एक्टिंग देख बोलीं- वही कर रहा है...