पहली बार बनेगी Alia Bhatt और राजकुमार राव की जोड़ी, इस डायरेक्टर ने शुरू की नई फिल्म की प्लानिंग?
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी अब पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। खबर है कि एक ...और पढ़ें

आलिया भट्ट और राजकुमार राव (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
राजकुमार और आलिया की फिल्म की चर्चा तेज
इस डायरेक्टर की मूवी में आ सकते हैं नजर
पहली बार एक साथ दिखाई देगी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में आलिया भट्ट और राजकुमार राव इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में से एक हैं। अब खबर आ रही है कि आने वाले समय में इन दोनों सेलेब्स की जोड़ी एक रोमांटिक ड्रामा मूवी में नजर आने वाली है। जिसका डायरेक्शन निर्देशक अभिषेक पाठक कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक ने फिल्म का टाइटल भी फाइनल कर लिया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है, जिसमें आलिया और राजकुमार एक साथ नजर आएंगे।
एक साथ नजर आएंगे आलिया और राजकुमार
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है डायरेक्टर अभिषेक पाठक एक लव स्टोरी ड्रामा मूवी बना रहे हैं, जिसका कथित टाइटल हाउसवाइफ है। इस मूवी में आलिया भट्ट और राजकुमार राव बतौर लीड कलाकार नजर आने वाले हैं। फिलहाल इन दोनों कलाकारों से इस मूवी को लेकर बातचीत चल रही है। फाइनल टॉक के बाद इस फिल्म का आधिकारिक एलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Don't Be Shy: आलिया भट्ट ने किया नई फिल्म का एलान, थिएटर नहीं OTT पर मचेगा धमाल
फिल्म की कहानी की लेकर भी रिपोर्ट में खुलासा किया गया है और बताया गया है कि हाउसवाइफ की स्टोरी शादी के बदलते रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आज के समय में महिलाओं की भूमिकाओं में हो रहे बदलावों पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें पारिवारिक जीवन और उसकी चुनौतियों को भी शामिल रखा जाएगा।
-1770208700741.jpg)
मालूम हो कि अभिषेक पाठक वहीं निर्देशक हैं, जो अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 2 को बना चुके हैं। अगर ये मूवी बनती है तो पहली बार ऐसा होगा कि राजकुमार और आलिया किसी मूवी में एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं दिखाई दी है।
राजकुमार और आलिया की अगली फिल्में
इसके अलावा गौर किया जाए राजकुमार राव और आलिया भट्ट की अन्य फिल्मों की तरफ तो आने वाले समय में अभिनेता राजकुमार ओटीटी फिल्म टोस्टर में नजर आएंगे, जिसका एलान मंगलवार को नेटफ्लिक्स की तरफ से कर दिया गया है। इसके अलावा आलिया भट्ट निर्देशक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में दिखाई देंगी।
