विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alia Bhatt ने ससुर ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की खास तस्वीर, लिखा- 'हमेशा हमारे साथ'

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 04 Sep 2023 10:25 PM (IST)

Alia Bhatt Post ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर परिवार वाले और उनके फैंस उन्हें काफी मिस किया। ...और पढ़ें

Alia Bhatt Post Rishi Kapoor Photo Credit Instagram
Alia Bhatt Post Rishi Kapoor Photo Credit Instagram

HighLights

  1. आलिया भट्ट ने ऋषि कपूर को किया याद
  2. ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर शेयर की खास फोटो
  3. फिल्म कपूर एंड संस में काम कर चुकी है आलिया

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Alia Bhatt Post: आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर तीन साल पहले इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। उनके जाने से उनका परिवार काफी टूट गया था, लेकिन धीरे-धीरे वक्त के साथ रणबीर कपूर से लेकर नीतू कपूर ने खुद को संभाल लिया।

आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर परिवार वाले और उनके फैंस उन्हें काफी मिस किया। वहीं उनकी बहू आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर जी को याद कर उनकी एक तस्वीर शेयर की है।

आलिया को आई  ऋषि कपूर की याद

आलिया भट्ट ने ससुर ऋषि कपूर की जो फोटो शेयर की है, उसमे तस्वीर रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो एक्ट्रेस की शादी है। जब अपनी शादी में रणबीर ने पापा की तस्वीर हाथ में लिए पोज दिए थे। इस फोटो के कैप्शन में आलिया ने लिखा, 'हमेशा हमारे साथ'।

ऋषि कपूर के बेहद करीब थी आलिया

बता दें, ऋषि कपूर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में सब पता था। आलिया ऋषि कपूर के इलाज के समय उनसे मिलने  न्यूयॉर्क जाया करती थी। आलिया ने भी उस वक्त उनका काफी ख्याल रखा था। ऋषि कपूर भी आलिया और रणबीर की शादी करवाना चाहते थे। वह चाहते थे कि साल 2020 में वह आलिया और रणबीर की ग्रैंड शादी करवाएं, लेकिन उससे पहले उनका निधन हो गया।  

ऋषि कपूर संग फिल्म में काम कर चुकी है आलिया

ऋषि कपूर एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की खूब तारीफ की थी। उन्होंने आलिया के टैलेंट और फिल्मों के उनके चुनाव को सराहा था। उन्होंने कहा, "मैं आलिया भट्ट जैसों की तारीफ करता हूं, जो Highway और Raazi जैसी फिल्में साइन करके चुनौतीपूर्ण किरदार उठाते हैं।" बता दें, ऋषि कपूर और आलिया ने फिल्म कपूर एंड संस में काम किया था।

नीतू कपूर ने भी किया पोस्ट

दूसरी ओर, ऋषि कपूर की पत्नी, नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनकी याद में थ्रोबैक वीडियो साझा किए। कहानी साझा करते हुए रिद्धिमा ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, “हैप्पी बर्थडे पापा..आपकी कुछ और याद आती है।”