विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishi Kapoor Birthday: ऋषि कपूर के बर्थडे पर भावुक हुईं रिद्धिमा-करीना, तस्वीरें देख आंखें हो जाएंगी नम

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Mon, 04 Sep 2023 05:52 PM (IST)

Rishi Kapoor Birth Anniversary आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अभिनेता को दुनिया से गए तीन ...और पढ़ें

आज है ऋषि कपूर का 71वां जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
आज है ऋषि कपूर का 71वां जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. आज है ऋषि कपूर की 71वीं बर्थ एनिवर्सरी
  2. रिद्धिमा ने वीडियो शेयर कर पापा को किया याद
  3. संजय दत्त और करीना कपूर को भी याद आए 'चिंटू अंकल'

नई दिल्ली, जेएनएन। Rishi Kapoor Birth Anniversary: अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज यानी 4 सितंबर को जन्मदिन है। दिग्गज अभिनेता आज भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें आज भी याद करते हैं।

ऋषि कपूर ने अपने शानदार करियर में कई सुपर हिट फिल्में दीं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों के बीच एक अलग भूमिका बनाई। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से एक बाल कलाकार के रूप में की।

Photo Credit: Neetu Kapoor Instagram

इसके बाद तो उन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक हिट फिल्म देकर अपना अलग मुकाम हासिल किया। आज उनके जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान और संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

'चिंटू अंकल' को याद कर करीना हुई भावुक

करीना कपूर खान दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की भतीजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे चिंटू अंकल, हमेशा हमारे दिल में, आपकी याद आएगी'।

संजय दत्त ने भी शेयर की तस्वीर

एक्टर संजय दत्त ने भी ऋषि कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। शेयर की गई फोटो में तीनों एक्टर एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। संजय ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा 'चिंटू सर परिवार से बढ़कर थे, उनमें एक बेहतरीन अभिनेता और इंसान दोनों का सार समाहित था। उनकी हंसी, कहानियां और वास्तविकता हमें एक साथ बांधती हैं। उनके जन्मदिन पर, उनके द्वारा छोड़ा गया खालीपन साफ है, लेकिन उनकी स्मृति की गर्माहट उन्हें हमारे दिलों में जिंदा रखती है। आपकी बहुत याद आती है सर'।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

बेटी रिद्धिमा ने भी शेयर किया पोस्ट

रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा 'हैप्पी बर्थडे पापा'। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऋषि कपूर की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की। एक फोटो रिद्धिमा और रणबीर कपूर के बचपन की थी। इसमें ऋषि उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। हर फोटो के साथ रिद्धिमा ने अलग-अलग कैप्शन लिखा है। किसी में उन्होंने लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो पापा, आज आपकी कुछ ज्यादा ही याद आती है'। इसके साथ ही एक फोटो पर उन्होंने लिखा 'पापा की कार्बन कॉपी'।