29 वर्षीय Noor Alfallah की प्रेग्नेंसी की बात पर अल पचीनो को नहीं हुआ यकीन, पैटरनिटी टेस्ट करने के लिए मनाया
Al Pacino Noor Alfallah Paternity Test अल पचीनो हॉलीवुड अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अब वह जल्द ही चौथी बार पिता बनने जा रहे है। इन दिनों वह 29 वर्षीय नूर अलफलाह को डेट कर रहे है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Al Pacino Noor Alfallah Paternity Test: अल पचीनो 83 वर्ष के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह 29 वर्ष की है। खास बात यह है कि नूर अब अभिनेता के बेटे की मां बनने वाली है। जब उन्होंने इस बात की जानकारी अभिनेता अल पचीनो को दी तो उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नूर अलफलाह को पैटरनिटी टेस्ट कराने के लिए कहा। डीएनए टेस्ट में यह साबित हो गया कि अल पचीनो ही नूर के होने वाले बच्चे के पिता हैं।
नूर अलफलाह से अल पचीनो ने पैटरनिटी टेस्ट कराने के लिए क्यों कहा?
टीएमजेड की खबर के अनुसार जब नूर अलफलाह ने अल पचीनो को इस बात की जानकारी दी। तब उन्हें इस बात का विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने नूरअलफलाह को डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें मेडिकल कंडीशन है। इसके चलते वे पिता नहीं बन सकते थे। तब नूर ने जाकर टेस्ट करवाया और इसमें यह पता चला कि नूर के बच्चे के पिता अल पचीनो ही है।
नूर अलफलाह के बच्चे का पिता कौन है?
गौरतलब है कि हाल ही में, नूर अलफलाह के गर्भवती होने की खबरें वायरल हुई है। नूर अलफलाह पिछले 8 महीने से प्रेग्नेंट है और उन्हें जून में कभी भी बच्चा हो सकता है। अल पचीनो इसके पहले बेबी प्लान नहीं कर रहे थे। दोनों पिछले 1 वर्ष से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभिनेता और नूर अलफलाह दोनों अप्रैल 2022 से साथ है। दोनों एक डिनर में साथ देखे गए थे। इसके बाद दोनों को लगातार साथ देखा गया। हालांकि, खबरें है कि दोनों कोरोना के समय ही एक-दूसरे के करीब आ गए थे।
View this post on Instagram
अल पचीनो और नूर अलफलाह कबसे कर रहे है डेट?
उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि अल पचीनो और नूर अलफलाह को उनके बीच के आयु के अंतर को लेकर कोई मतभेद नहीं है। वह कई बार अभिनेता के साथ नजर आ चुकी हैं और दोनों की बॉन्डिंग काफी खास है। इस बारे में सूत्रों ने बताया, "अल पचीनो और नूर अलफलाह को आयु को लेकर कोई समस्या नहीं है। भले ही, वह उनके पिता से ही बड़े क्यों ना हो। वह उनके साथ रहती हैं। वही उनके लिए मायने रखता है।" गौरतलब है कि नूर अलफलाह इससे पहले भी कई अमीर उम्रदराज लोगों को डेट कर चुकी है। उनके नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका था।
View this post on Instagram