विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahakali का हिस्सा बना ये नया एक्टर, Akshaye Khanna संग करेगा साउथ सिनेमा में डेब्यू

Published: Thu, 14 May 2026 04:44 PM (IST)

हनु-मैन जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म महाकाली को एक नया हीरो मिल गया है।

महाकाली कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

महाकाली कास्ट डिटेल्स (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. महाकाली में नजर आएगा ये एक्टर

  2. अक्षय खन्ना हैं महाकाली का हिस्सा

  3. साउथ सिनेमा में डेब्यू करेगा अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता तेजा सज्जा के साथ मिलकर साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने फिल्म हनु-मैन के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। आने वाले समय में प्रशांत अपनी माइथोलॉजिकल फिल्म की फेहरिस्त के तौर पर फिल्म महाकाली को लेकर आ रहे हैं, जो अभिनेता अक्षय खन्ना की वजह से बीते दिनों से चर्चा में बनी हुई है। 

अब खबर है कि महाकाली में एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा कलाकार है, जो प्रशांत वर्मा की महाकाली में नजर आएगा। 

महाकाली में नजर आएगा ये एक्टर 

जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसने बतौर साल 2012 में टीवी शो बेस्ट फ्रेंडस फॉरएवर से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद इस एक्टर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज मिसमैच्ड से अधिक लोकप्रियता हासिल की। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात रोहित सराफ की जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें- Mahabharat में 'चीरहरण सीन' से 'द्रौपदी' ने पूरे देश को कर दिया था इमोशनल, 13 साल से कहां हैं पूजा शर्मा?

Mahakali movie

मिड डे की खबर के अनुसार तेलुगु फिल्म महाकाली में रोहित सराफ की एंट्री हो गई है। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रोहित अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में रोहित ने हैदराबाद में महाकाली की शूटिंग शुरू कर दी है, जो इसकी बढ़ती कहानी में एक अहम नया मोड़ है।

Mahakali movie (1)

सराफ ने अब तक के अपने एक्टिंग करियर में जिस तरह की अभिनय क्षमता दिखाई है, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि वह इस आने वाली फिल्म में किस तरह का कमाल दिखाते हैं। बता दें कि रोहित के अलावा महाकाली में अक्षय खन्ना और अभिनेत्री भूमि शेट्टी लीड रोल में मौजूद हैं। 

कब रिलीज होगी महाकाली

मेकर्स की तरफ से जब फिल्म महाकाली का आधिकारिक एलान किया गया था, तब बताया गया था कि 2026 में इसको सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिलहाल फिल्म शूटिंग और कास्टिंग के मामले में अटकी हुई है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में महाकाली को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- साउथ की इस फिल्म में भौकाल मचाने आ रहे Dhurandhar के रहमान डकैत, फर्स्ट लुक हुआ आउट