Sab Kushal Mangal Trailer Out: देखिए अक्षय खन्ना और रीवा किशन की जबरदस्त कॉमेडी
Sab Kushal Mangal Trailer Out बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म सब कुशल मंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ रीवा किशन हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sab Kushal Mangal Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म 'सब कुशल मंगल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ रीवा किशन और प्रियांक शर्मा नजर आएंगे। रीवा किशन रवि किशन की बेटी हैं और प्रियांक शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरे व फिल्ममेकर प्रदीप शर्मा के बेटे। दोनों इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। 2 मिनट 37 सेकंड का यह ट्रेलर गुदगुदाता है। वहीं मूंछ वाले विलेन के रूप में अक्षय खन्ना जम रहे हैं। फिल्म में सतीश कौशिक और सुप्रिया पाठक कपूर भी दिखाई देंगी। 'सब कुशल मंगल' अगले साल 3 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित है कहानी
ट्रेलर देखने से पता चलता है कि 'सब कुशल मंगल' की कहानी बिहार में प्रचलित 'पकड़ौआ विवाह' पर आधारित है। 'पकड़ौआ विवाह' में लड़के का अपहरण कर लिया जाता है और फिर उसे घर ले जाकर उसकी शादी करा दी जाती है।
लव ट्रैगल और कॉमेडी
कहानी झारखंड की है। एक न्यूज एंकर लड़का है, जिसे एक लड़की से प्यार है। पर लड़की को एक लोकल बाहुबली देखता है और उससे लव एट फर्स्ट साइट कर बैठता है। बाहुबली की दिक्कत यह है कि उसकी उम्र 40-50 के आसपास है। 'सब कुशल मंगल' का निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप कर रहे हैं। इस फिल्म से प्राची नितिन मनमोहन बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यानी फिल्म के दो लीड कलाकार समेत निर्माता का भी डेब्यू है। अक्षय खन्ना की बात करें तो ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ और ‘सेक्शन 375’ जैसी गंभीर फिल्में करने के बाद वह फिर से कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे।