विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar ने फिल्म 'ओ माय गॉड 2' की शूटिंग की शुरू, पंकज त्रिपाठी के साथ आए नजर, वीडियो हुआ वायरल

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST)

अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता ...और पढ़ें

अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओ माय गॉड 2' की शूटिंग शुरू कर दी हैl
अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओ माय गॉड 2' की शूटिंग शुरू कर दी हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओ माय गॉड 2' की शूटिंग शुरू कर दी हैl इसमें उनके अलावा पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका हैl अक्षय कुमार ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया हैl इसमें उन्हें और पंकज त्रिपाठी को साथ चलते हुए देखा जा सकता हैl दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया हैl अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl

इसके साथ अक्षय ने लिखा है, ' ब्रह्मांड का प्रारम्भ जहां, ब्रह्मांड का प्रस्थान जहां, आदि और अनंत काल के स्वामी, भगवान महाकाल के आशीर्वाद लेने तपस्वियों की नगरी उज्जैन पहुंचे मैं और मेरे मित्र पंकज त्रिपाठी, ओ माय गॉड 2l' वीडियो में अक्षय कुमार को भगवान शिव के अवतार में देखा जा सकता हैl वह पंकज त्रिपाठी के साथ चल रहे हैंl दोनों काफी मुस्कुरा रहे हैंl

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इसके पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता हैl ओ माय गॉड 2 के लिए, हम समाज के महत्वपूर्ण विषयों को दिखाएंगे, आदि योगी की उर्जा हम सब पर इस यात्रा के दौरान बनी रहेl' इसके पहले 2012 में आई फिल्म ओ माय गॉड में अक्षय कुमार और परेश रावल की अहम भूमिका थीl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थीl

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार कई फिल्मों में काम कर रहे हैंl इनमें से बेल बॉटम रिलीज हो चुकी हैl इसके अलावा वह अतरंगी रे, रक्षाबंधन, रामसेतु और मिशन सिंड्रेला में नजर आएंगेl अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। अक्षय कुमार बॉलीवुड की कई कलाकारों के साथ काम कर रहे हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl