Akshay Kumar से किसी मामले में कम नहीं हैं बेटे Aarav, पहली बार सामने आया ये ज़बर्दस्त हुनर...
Akshay Kumar की Mission Mangal इन दिनों सिनेमाघरों में है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म रिलीज़ के सात दिनों ही 121 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। होनहार बिरवान के होत चीकने पात... और यह बात अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव (Aarav) पर एकदम फिट बैठती है। आरव को विरासत में अक्षय के ना सिर्फ़ गुड लुक्स मिले हैं, बल्कि उनका हुनर भी बख़ूबी मिला है। आरव के इस हुनर का खुलासा उनकी मॉम ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने किया।
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर लज़ीज़ खाने की तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में बताया कि इस डिनर को उनके टीनेजर यानि बेटे आरव ने तैयार किया है। डिनर के साथ डैजर्ट भी आरव ने बनाया। डिनर और डैजर्ट की ये तस्वीरें देखकर लगता है, जैसे किसी एक्सपर्ट शेफ ने बनाया हो। ट्विंकल ने वो सारी चीज़ें भी लिखी हैं, जो डिनर का हिस्सा बनी हैं- मशरूम रिसॉटो, मीज़ो एवोकैडो, चिकन स्कूअर्स और चॉकलेट सूफले। इसके साथ ट्विंकल ने हैशटैग लिखा है- प्राउडमामा। अब अगर बेटा ऐसा मीनू डिनर के लिए तैयार करेगा, तो आख़िर किस मां को गर्व नहीं होगा!
बहरहाल, आरव अभी 16 साल के हैं और लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। ट्विंकल अक्सर आरव के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। बॉलीवुड में करियर शुरू करने से पहले अक्षय ख़ुद बैंकॉक में बतौर शेफ और वेटर काम करते थे। वहीं, उन्होंने मार्शल आर्ट्स भी सीखी थी। अक्षय आज भी फुर्सत मिलने पर परिवार के लिए डिनर बनाते हैं, जिसकी तस्वीरें ट्विंकल सोशल मीडिया में शेयर करती रही हैं।
अक्षय की मिशन मंगल इन दिनों सिनेमाघरों में है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म रिलीज़ के सात दिनों ही 121 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर चुकी है।