विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा आधा शरीर कट...' फिल्म की शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे Akshay Kumar, बताया शॉकिंग एक्सपीरियंस

Published: Sat, 18 Apr 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों के दौरान हुए खतरनाक स्टंट्स के अनुभव शेयर किए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बारे में कहा जाता है कि फिल्मों में वो अपने स्टंट्स खुद ही करते हैं। इसके अलावा उन्हें मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट मिल चुकी है।

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि शूटिंग के दौरान कई ऐसे मौके आए जब वो मरते-मरते बचे। अक्षय ने ये भी बताया कि ट्विंकल खन्ना उनके इन खतरनाक स्टंट्स को देखकर कैसे रिएक्ट करती हैं।

यह भी पढ़ें- 350 साल पुराने पैलेस में हुई Bhooth Bangla की शूटिंग, जयपुर से 45 Km दूर हवेली का एक दिन का भारी-भरकम है किराया!

मैं मरते-मरते बचा - अक्षय

शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, "एक बार सैनिक में हुआ था। एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाते-जाते मेरा हाथ थक गया था और मैंने सोचा कि मैं चला जाऊंगा, एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग। तब कुछ नहीं था, वीएफएक्स भी नहीं था, खुद ही सब करना पड़ता था। इंटरनेशनल खिलाड़ी में, बोट के सीन में मेरा आधा शरीर कट जाता है। सामने से कटमरैन आ रहा था, और मेरी नाव उसके बीच से जाने वाली थी, मैं पूरा कट हो जाता, लेकिन बच गया। इससे पहले एक बार और खिलाड़ी 786 में जंप मारा था तो मुझे हॉट एयर बैलून पर डाइव करना था, तब भी बच गया।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कैसा होता है ट्विंकल खन्ना का रिएक्शन?

वहीं जब अक्षय से पूछा गया कि ट्विंकल खन्ना का इस पर क्या रिएक्शन होता है जब वो अपने स्टंट्स खुद करते हैं? क्या वो उन्हें मना नहीं करती? इस पर अक्षय ने कहा कि वो आ जाएगा ठीक ठाक।

अक्षय कुमार की हाल ही में भूत बंगला रिलीज हुई है। इस मूवी में उनके साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू और अशरानी नजर आए। इसके अलावा वो बहुत जल्द वेलकम टू जंगल, हैवान और गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- 'वो बेचारा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा...', Akshay Kumar के बेटे गांव में जाकर सीख रहे फैशन, नहीं करेंगे फिल्म