विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो बेचारा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा...', Akshay Kumar के बेटे गांव में जाकर सीख रहे फैशन, नहीं करेंगे फिल्म

Published: Sat, 18 Apr 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया (Aarav Bhatia) को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। अक्षय ने अपने बेटे का फ्यूचर प्लान बताया है।

फिल्मी वर्ल्ड से दूर रहना चाहते हैं आरव भाटिया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फिल्मी वर्ल्ड से दूर रहना चाहते हैं आरव भाटिया। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर फिल्मी सितारों के बच्चों का ख्वाब होता है कि वे भी अपने माता-पिता की तरह सिनेमा पर राज करे। हालांकि, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव भाटिया (Aarav Bhatia) उन स्टार किड्स में से नहीं हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के बेटे आरव भाटिया लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं। उनका सपना फिल्मों से इतर एक अलग दुनिया में राज करना है। आज वह मात्र 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं।

फिल्मी वर्ल्ड से दूर रहना चाहते हैं अक्षय कुमार

खुद अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव भाटिया को लेकर यह राज खोला है। अभिनेता ने खुलासा कर दिया है कि उनके बेटे का फिल्मी वर्ल्ड में आने का कोई इरादा नहीं है। वह तो किसी और फील्ड में काम करना चाहते हैं।

Akshay Kumar son

यह भी पढ़ें- 'मेरे साइड का बिस्तर गीला...'Akshay Kumar से नाराजगी जताने के लिए ट्विंकल के पास है सीक्रेट ट्रिक

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने अपने बेटे के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया-

हम दोनों काफी एक जैसे हैं। उसे हेल्थ में दिलचस्पी है और मुझे भी। वह लंबी हाइट है और बहुत फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है लेकिन वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह फैशन में जाना चाहता है।

गांव में जाकर फैशन सीख रहे हैं अभिनेता

अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि वह सिर्फ साढ़े चार हजार रुपये की नौकरी कर रहे हैं। एक्टर ने कहा, "वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? वह गांवों में जा रहा है और वहां से फैशन सीख रहा है। अलग-अलग तरह के प्रिंट्स और भी बहुत कुछ। मैं उसे ज्यादा लेक्चर नहीं देता लेकिन मैंने उससे कहा है कि वह किसी को भी नुकसान न पहुंचाए। अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया इन दिनों लंदन की यूनिवर्सिटी में हाइएर स्टडीज कर रहे हैं।