Move to Jagran APP

Akshay Kumar Mother Dies: अक्षय कुमार के घर लगा सितारों का जमावड़ा, एक्टर की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने अपनी मां को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 12:12 PM (IST)
Akshay Kumar Mother Dies: अक्षय कुमार के घर लगा सितारों का जमावड़ा, एक्टर की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे
अपनी बहन और मां के साथ अभिनेता अक्षय कुमार, तस्वीर- Instagram: akshaykumar

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने अपनी मां को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनकी मां के निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने दुख जताया है। वहीं बहुत से सितारे अक्षय कुमार की मां को आखिरी श्रद्धांजलि देने और अंतिम यात्रा के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

अक्षय कुमार की मां के निधन के बाद निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रितेश देशमुख उनके घर पहुंचे हैं। वहीं निर्देशक साजिद खान, आर बाल्कि और रमेश तौरानी भी अभिनेता के घर पहुंचकर दुख जताया है। इनके अलावा और भी सितारों का अक्षय कुमार के घर आने का सिलसिला जारी है। सितारों की तस्वीरों और वीडियो को विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अक्षय कुमार ने मां के निधन की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अरुणा भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार ने लिए दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की मां के लिए दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'डियर अक्की, आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। अरूणाजी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना, ओम शांति।'

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, 'मेरी गहरी संवेदना!' वहीं अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके गहरे नुकसान के लिए बहुत खेद है। इस गंभीर घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और मेरी प्रार्थना है। सतनाम वाहे गुरु।' अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अक्षय कुमार के लिए दुख जताते हुए लिखा, इस असहनीय नुकसान के लिए आपको और आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए दी है। अभिनेता की मां पिछले कुछ दिन से बीमार थीं, और आईसीयू में थीं। 7 सितंबर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अगले कुछ घंटे बहुत नाजुक हैं, और उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील की थी।

अब अक्षय कुमार की मां ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए अक्षय ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में अक्षय ने लिखा, 'वह मेरा सबकुछ थीं....और आज अंदर से मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में जाकर मिल गईं। मैं और मेरा परिवार जिस मुश्किल वक्त से गुज़रा, उसमें मैं अपकी दुआओं की बहुत इज्ज़त करता हूं। ओम शांति’। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.