विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bhoot Bangla में स्टंट परफॉर्म करते समय बिगड़ा अक्षय कुमार का बैलेंस, एक्टर को लगी चोट

Published: Thu, 09 Apr 2026 04:07 PM (IST)

अक्षय कुमार अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट करते हुए घायल हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बहुत जल्द हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) में नजर आने वाले हैं। एक्टर इसके लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और जमकर शूटिंग कर रहे। ये बात हर कोई जानता है कि अक्षय अपनी कई फिल्मों में स्टंट खुद ही करते हैं।

हालांकि अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंग्ला में एक खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने के दौरान एक्टर घायल हो गए। फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को 'भूत बंगला' का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया, जिसमें अक्षय कुमार एक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'शाह रुख कभी भी गांववाले...' प्रियदर्शन ने बताया क्यों Akshay Kumar के साथ बनाते हैं ज्यादा फिल्में?

मिड एयर किक में लैंडिंग के वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। एक्टर को थोड़ी चोट भी आई है।

Bhoot

अपने स्टंट खुद करते हैं अक्षय

हाल ही में, अक्षय कुमार ने विजुअल इफेक्ट्स या AI पर ज्यादा निर्भर ना रहने को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने स्टंट खुद परफॉर्म करना पसंद करते हैं। अक्षय ने कहा कि वीएफएक्स या एआई का अत्यधिक उपयोग एक्शन सीन्स की प्रामाणिकता और रोमांच को कम कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि वास्तविक स्टंट दर्शकों को कलाकार के प्रदर्शन के पीछे की मेहनत का वास्तविक अनुभव कराते हैं।

 

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

अक्षय के अलावा, फिल्म में परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन धुरंधर 2 की सफलता को देखते हुए बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब ये मूवी 17 अप्रैल को रिलीज होगी और 16 अप्रैल को इसका पेड़ प्रिव्यू शो रखा गया है। इस फिल्म को एकता कपूर ने को-प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़ें- पापा Akshay Kumar या नाना राजेश खन्ना? खिलाड़ी के बेटे आरव के लुक को देख दंग रह गए फैंस, बोले- 'कितना हैंडसम है'