शादी के 25 साल बदल गई Akshay Kumar की जिंदगी, बोले- बीवी आती है तो लक्ष्मी...
अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना संग शादी के ...और पढ़ें

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
25 साल पहले हुई थी अक्षय और ट्विंकल की शादी
दो बच्चों के माता-पिता हैं अक्की और टीना
शादीशुदा जीवन पर खुलकर बोले अक्षय कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सुपरस्टार अक्षय कुमार का नाम रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस शो का आधा सफर लगभग पूरा हो गया है। इस दौरान अक्की ने कई मसलों पर खुलकर बात ही।
हाल ही में व्हील ऑफ फॉर्च्यून के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने ये खुलासा किया है कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना संग शादी करने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में क्या-क्या बदलाव आए।
शादी के बाद बदली अक्की की जिंदगी
व्हील ऑफ फॉर्च्यून के अगले एपिसोड में इंफ्लुएंसर एंड स्टैंडअप कॉमेडियन विराज गहलानी नजर आएंगे। विराज संग अक्षय कुमार ने काफी मस्ती की। इस दौरान बैचुलर लाइफ को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। इसके बाद अक्षय उनसे कहते हैं- कमाल की बात ये है कि जब बीवी आती है तो लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है।
यह भी पढ़ें- कब आएगा Akshay Kumar की 'भूत बंगला' का टीजर? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

आदमी क्या इस्तेमाल करता है और क्या इस्तेमाल करने लगता है। क्या खाता है और फिर एक सैटलमेंट पर आ जाता है। घर में अच्छा खाना बनना शुरू हो जाता है। वाकई किसी ने सच कहा है कि पत्नी के आने के बाद घर में लक्ष्मी आना शुरू हो जाती है।
-1773151117116.jpg)
इसके बाद हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले विराज गहलानी अक्षय कुमार से कहते हैं- मेरा और मेरी बीवी का शैंपू साबुन अलग है। ये सुनकर अक्की और शो में मौजूद ऑडियंस जोर-जोर से हंसने लगती है। मालूम हो कि व्हील ऑफ फॉर्च्यून के इस लेटेस्ट एपिसोड को सोनी टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
अक्षय और ट्विंकल की शादी
फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी के दौरान अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच प्यार पनपा था। कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अक्की ने सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल संग 17 जनवरी 2001 में शादी रचा ली। तब से लेकर अब तक ये दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें बेटा आरव और बेटी निटारा के नाम शामिल हैं।
