विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Golmaal 5 की मंडली से जुड़ा नया सुपरस्टार, 32 साल पहले दे चुका है Ajay Devgn के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म

Published: Sun, 08 Mar 2026 04:44 PM (GMT+05:30)

Golmaal 5 Cast: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 में एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली ...और पढ़ें

अजय देवगन की फिल्म में नए सुपरस्टार की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अजय देवगन की फिल्म में नए सुपरस्टार की एंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की आगामी फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5) से अब एक और सुपरस्टार जुड़ गया है। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में एक ऐसे अभिनेता की एंट्री हुई है जो कॉमेडी का डबल तड़का लेकर आएगा। 

इस सुपरस्टार ने अजय देवगन के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों ही अभिनेताओं की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई है। 32 साल पहले हो या फिर 6 साल पहले... दोनों साथ में कई बार पर्दे पर अपना जादू बिखेर चुके हैं।

गोलमाल 5 में नए एक्टर की एंट्री

अब गोलमाल 5 में नया धमाका एड करने के लिए निर्देशक ने फिर से उन्हें अजय देवगन के साथ कास्ट करने की प्लानिंग कर ली है। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं।

अक्षय कुमार ने अजय देवग के साथ खाकी, सुहाग, इंसान, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी सराहा गया है। अब फिर से गोलमाल 5 में दोनों को साथ देखा जाएगा। 

Ajay Devgn Akshay Kumar

यह भी पढ़ें- अजय देवगन का जिगरी Golmaal 5 में बनेगा विलेन, इस सुपरस्टार की झोली में आई रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म?

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार का रोल

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी दे दी हैं। गोलमाल 5 में अक्षय कुमार का रोल प्रभावशाली और जबरदस्त होगा। वह फिल्म में एक नई जान फूंकेंगे और दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देंगे। खिलाड़ी कुमार ने फिल्म की शूटिंग के लिए 18 दिन तय किए हैं। स्क्रीन पर अजय देवगन के साथ उनका टॉम एंड जेरी जैसा रिश्ता होगा। 

रोहित शेट्टी ने जब अक्षय कुमार को गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट सुनाई, तब एक्टर को यह पसंद आई और वह अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हो गए। फिलहाल, अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेटं नहीं हुई है।  

गोलमाल 5 की स्टार कास्ट

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही गोलमाल 5 में अक्षय और अजय के अलावा अरशद वारसी, शरमन जोशी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में करीना कपूर खान भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- अब ब्लॉकबस्टर होगी Golmaal 5, अजय देवगन की फिल्म में हुई साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री?