Photos: Akshay Kumar परिवार के साथ निकले डिनर पर, देखिए बेटे Aarav का नया लुक
अक्षय की इस साल दो फ़िल्में आ चुकी हैं। मिशन मंगल की तरह केसरी भी सफल रही थी। इस फ़िल्म 150 करोड़ से अधिक कारोबार बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। 15 अगस्त पर रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई दास्तों लिखी है। अब तक लगभग 180 करोड़ का कारोबार कर चुकी फ़िल्म अक्षय की सबसे बड़ी सफलता बनने के रास्ते पर है। मिशन मंगल की इस कामयाबी के बीच अक्षय मुंबई के जुहू इलाक़े में अपने परिवार के साथ नज़र आये। अक्षय परिवार के साथ डिनर के लिए निकले थे।
शुक्रवार देर शाम की इन तस्वीरों में अक्षय बेटी नितारा का हाथ थामे हुए हैं। साथ में पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटा आरव भी हैं। आरव नये लुक में दिख रहे हैं।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के अनुशासित कलाकारों में से एक हैं। अपने करियर और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की बीच संतुलन बनाना अक्षय से बेहतर शायद ही कोई जानता हो।
इसीलिए वो अक्सर फैमिली के साथ वक़्त बिताते हुए नज़र आतेहैं। तय समय पर फ़िल्म की शूटिंग पूरी करके अक्षय परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं।
पिता अक्षय की तरह आरव भी काफी टैलेंटेड हैं। हाल ही में ट्विंकल ने आरव के नये टैलेंट के बारे में इंस्टाग्राम के ज़रिए बताया था। आरव पिता अक्षय की तरह अच्छे कुक हैं और उन्होंने डिनर तैयार किया था, जिसकी तस्वीरें ट्विंकल ने पोस्ट की थीं।
अक्षय की इस साल दो फ़िल्में आ चुकी हैं। मिशन मंगल की तरह केसरी भी सफल रही थी। इस फ़िल्म 150 करोड़ से अधिक कारोबार बॉक्स ऑफ़िस पर किया था। अब अक्षय की हाउसफुल 4 और गुड न्यूज़ आने वाली हैं। गुड़ न्यूज़ 27 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है।