100 Million का हुआ अक्षय कुमार का सोशल मीडिया परिवार, जानिए कौन हैं यहां के टॉप 5 स्टार्स
Akshay Kumar Crosses 100 M Followers इन तीनों प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार के फॉलोअर्स की संख्या अब 10 करोड़ 81 हज़ार पांच सौ ग्यारह (100 M) हो चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन में अक्षय कुमार के सोशल मीडिया परिवार ने 100 मिलियन का हो गया है। सोशल मीडिया के तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन यानि 10 करोड़ को पार कर गयी है। हालांकि सबसे अधिक फॉलोअर्स का रिकॉर्ड अभी भी सलमान ख़ान के नाम ही है।
रविवार को अक्षय कुमार ने 100 मिलियन का पड़ाव पार किया। ट्विटर पर अक्षय के 3 करोड़ 51 लाख 69 हज़ार दो सौ चौदह, इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 88 लाख 87 हज़ार तिरासी और फेसबुर पर 2 करोड़ 60 लाख 25 हज़ार दो सौ चार फॉलोअर्स हो चुके हैं। इन तीनों प्लेटफॉर्म पर अक्षय कुमार के फॉलोअर्स की संख्या अब 10 करोड़ 81 हज़ार पांच सौ ग्यारह (100 M) हो चुकी है। अक्षय कुमार के इस पड़ाव को पार करते ही सोशल मीडिया में उनके फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
Woohoo! King Has Crossed 100 Million Followers on Social Media ( Twitter+Insta+FB ). Congratulations Gurujiii 🎊 We love you to the Infinity. ♥
2nd Actor to Reach this Milestone.💪#AkshayKumar pic.twitter.com/EOJ758VeQ4— MR PM @AKKI (@PramodAkki9) April 13, 2020
So Finally, #AkshayKumar has Complete 100 Million+ Followers On Social Media🔥
Twitter ~ 35.14 Million
Facebook ~ 26.02 Million/Likes
Instagram ~ 38.85 Million
Whether it is Box-office or Social Media he is ruling everywhere🚩
The Undisputed King of Bollywood~AKSHAY KUMAR💪🏼 pic.twitter.com/lwTvclde3L— ᴋɪɴɢ👑ᴘʀɪʏᴀɴꜱʜᴜ🚩 (@iconicakki) April 12, 2020
#AkshayKumar sir hits 100M+ followers all over Twitter,Instagram & Facebook.
Becomes 2nd Indian celebrity to do so.
He z also d most followed Indian male celebrity on Insta.🔥
Nation's Pride is dominating all over SM!
1 & only 1 Reel as well as Real Life Hero🙏 pic.twitter.com/lnh3v4IcZK— KUⓂ🅰R #45 (@Kumar45_) April 12, 2020
आमिर ख़ान- 44 मिलियन
अगर दूसरे सुपरस्टार्स के फॉलोअर्स देखें तो आमिर ख़ान के इंस्टाग्राम पर 31 लाख 91 हज़ार सात सौ चौवालीस, ट्विटर पर 2 करोड़ 57 लाख 92 हज़ार दो सौ सैंतीस और फेसबुक पर एक करोड़ 54 लाख 73 हज़ार नौ सो अड़सठ फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर आमिर के फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ 44 लाख 57 हज़ार नौ सौ उनंचास (44 M) है।
ऋतिक रोशन- 71 मिलियन
ऋतिक रोशन के ट्विटर पर 2 करोड़ 79 लाख 71 हज़ार दो सौ बीस, इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 64 लाख 14 हज़ार आठ सौ पंद्रह और फेसबुक पर एक करोड़ 79 हज़ार आठ सौ छियालीस फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर ऋतिक के फॉलोअर्स की संख्या 7 करोड़ 14 लाख 65 हज़ार आठ सौ इक्यासी (71 M) है।
अमिताभ बच्चन- 86 मिलियन
अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर सबसे अधिक 4 करोड़ 12 लाख 79 हज़ार बियासी, फेसबुक पर 2 करोड़ 98 लाख 72 हज़ार सत्रह और इंस्टाग्राम पर एक करोड़ 52 लाख 90 हज़ार आठ सौ चौहत्तर फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर बिग बी के 8 करोड़ 64 लाख 41 हज़ार नौ सौ तिहत्तर (86 M) फॉलोअर्स हैं।
शाह रुख़ ख़ान- 90 मिलियन
ट्विटर पर शाह रुख़ ख़ान के 4 करोड़ 2 लाख 72 हज़ार चार सौ सड़सठ, फेसबुक पर 2 करोड़ 94 लाख 75 हज़ार आठ सौ उनहत्तर और इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 9 लाख 93 हज़ार तीन सौ बासठ फॉलोअर्स हैं। ज़ाहिर है कि शाह रुख़ ख़ान ट्विटर के बादशाह हैं। शाह रुख़ के कुल फॉलोअर्स की संख्या 9 करोड़ 7 लाख 41 हज़ार छह सौ अट्ठानवे (90 M) है।
सलमान ख़ान- 108 मिलियन
सबसे आगे सलमान ख़ान हैं, जिनके ट्विटर पर 3 करोड़ 98 लाख 12 हज़ार एक सौ उनसठ, इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 16 लाख 14 हज़ार पच्चीस और फेसबुक पर 3 करोड़ 73 लाख 82 हज़ार दो सौ छप्पन फॉलोअर्स हैं। तीनों प्लेटफॉर्म पर सलमान ख़ान के फॉलोअर्स की तादाद 10 करोड़ 88 लाख 8 हज़ार चार सौ चालीस (108 M) है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ में यह सबसे बड़ी संख्या है।
ज़ाहिर है कि सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफॉर्म पर सलमान ख़ान पहले, अक्षय कुमार दूसरे, शाह रुख़ ख़ान तीसरे, अमिताभ बच्चन चौथे और ऋतिक रोशन पांचवें स्थान पर हैं। अमिताभ बच्चन और शाह रुख़ ख़ान सोशल मीडिया पर आने वाले सबसे पहले सेलेब्रिटीज़ में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर जानिए किस स्टार के कितने फॉलोअर्स, किसके लिए दीवानगी सबसे अधिक