Japan में तहलका मचाएगी Akshay Kumar की यह फ़िल्म, भारत में कमाये थे 150 करोड़
Akshay Kumars Kesari to release in Japan केसरी इतिहास प्रसिद्ध Battle Of Saragarhi पर आधारित फ़िल्म है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईश्वर सिंह का रोल निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई करने वाली अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी अब जापानी बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचाने की फ़िराक में है। अक्षय ने इसकी जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी है और बताया है कि फ़िल्म अगस्त में रिलीज़ होने वाली है।
अक्षय ने जापानी भाषा का पोस्टर शेयर करके लिखा है- 21 बहादुर सिपाहियों और 10 हज़ार आक्रमणकारियों के बीच लड़े गये सबसे पराक्रमी युद्ध पर आधारित फ़िल्म केसरी 16 अगस्त को जापान जीतने जा रही है। अनुराग सिंह निर्देशित केसरी इसी साल 22 मार्च को रिलीज़ हुई थी और हिट रही थी। फ़िल्म ने 21.06 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 153 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था।
यह भी पढ़ें: ओपनिंग वीकेंड में कबीर सिंह ने की तोबड़तोड़ कमाई, इतने करोड़ किये जमा
Kesari, a film based on one of the bravest battles ever fought : 21 courageous soldiers against 10,000 invaders, is set to conquer Japan on 16th August, 2019! @ZeeStudios_ @ZeeStudiosInt @DharmaMovies @SinghAnurag79 @ParineetiChopra @iAmAzure #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/g7dPjQMQk0— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 24, 2019
केसरी इतिहास प्रसिद्ध Battle Of Saragarhi पर आधारित फ़िल्म है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईश्वर सिंह का रोल निभाया था, जो ब्रिटिश आर्मी की सिख रेजीमेंट का सिपाही होता है। 21 सिख लड़ाकों ने 10 हज़ार सिखों का सामना करते हुए उन्हें हिंदुस्तानी सरहदों में दाख़िल होने से रोका था। सभी सिपाही शहीद हुए थे, मगर 21 के मुक़ाबले 10 हज़ार की लड़ाई के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। अगर बात करें, पैडमैन की तो जापान में इस फ़िल्म ने लगभग 6 करोड़ का कारोबार किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप