विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manoj Kumar ने बताया था Akshay Kumar को अपना उत्तराधिकारी, 'खिलाड़ी' की इस फिल्म ने जीत लिया था एक्टर का दिल

Published: Fri, 04 Apr 2025 01:07 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने शुक्रवार की सुबह दुनिया को अलविदा (Manoj Kumar Death) कह दिया। सिनेमा ...और पढ़ें

मनोज कुमार और अक्षय कुमार (Photo Credit- IMDB)
मनोज कुमार और अक्षय कुमार (Photo Credit- IMDB)

HighLights

  1. मनोज कुमार का हुआ निधन
  2. इस एक्टर को बताया था अपना उत्तराधिकारी
  3. अक्षय कुमार ने शेयर किया भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह हिंदी सिनेमा के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। भारत कुमार के नाम से जाने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता लंबे समय से हार्ट प्रॉब्लम और लीवर सिरोसिस की समस्या का सामना कर रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम सेलेब्स उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक जताया।

अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। जब देशभक्ति की फिल्मों का जिक्र होगा, तो उनका नाम हमेशा सम्मान के भाव के साथ लिया जाएगा। बॉलीवुड के कई पॉपुलर एक्टर्स का करियर उनकी सलाह की बदौलत बना। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बारे में दिवंगत अभिनेता ने एक बार कहा था कि वह उन्हें देश प्रेम से जुड़ी फिल्में बनाने के मामले में अपना उत्तराधिकारी मानते हैं।

अक्षय के बारे में मनोज कुमार ने क्या कहा था?

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज कुमार ने मीडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं हमेशा अक्षय कुमार को बड़े पर्दे पर देशभक्ति दिखाने में अपना उत्तराधिकारी मानता हूं। 'नमस्ते लंदन' में मेरे गीत 'है प्रीत जहां की रीत सदा' के बोल को अक्षय ने जिस तरह से इस्तेमाल करके दिखाया, वह दिल को छू लेने वाला था। देशप्रेमी किरदार निभाने के मामले में उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’

Photo Credit- Jagran

ये भी पढ़ें- जब 19 की उम्र में Manoj Kumar बने थे 90 साल के 'भिखारी', परिवार ने भी पहचानने से कर दिया था इनकार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर मिलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने उनसे सबसे बड़ी यह सीख ली कि व्यक्ति के लिए देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। अगर हम कलाकार के तौर पर इसे सिनेमा के जरिए नहीं दिखाएंगे, तो कौन दिखाएगा। मनोज जी बेहतरीन इंसान और हमारे सिनेमा जगत की अनमोल धरोहर थे। ओम शांति।’

मनोज कुमार की हिट फिल्में

हिंदी सिनेमा में भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी कई देशभक्ति को दर्शाने वाली फिल्में दीं। अवॉर्ड की बात करें, तो उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था। साल 1992 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं, 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- Manoj Kumar न होते तो Dharmendra कभी न बन पाते एक्टर, ट्रेन से उतारकर दी थी शोले के 'वीरू' को ये सीख