विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar Donation: 25 साल की लड़की की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, डोनेट किए इतने लाख

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 10 Jan 2023 03:24 PM (IST)

अक्षय कुमार एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। एक्टर ने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के ...और पढ़ें

Akshay Kumar, Akshay Kumar Donation, aayushi Sharma
Akshay Kumar, Akshay Kumar Donation, aayushi Sharma

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Akshay Kumar Donation: अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) न सिर्फ स्क्रीन पर अपनी खिलाड़ी इमेज के लिए जाने जाते हैं बल्कि रियल लाइफ में भी उन्हें हीरो कहा जाता है। वह अक्सर मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं। फिर चाहे प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक रूप से कोई पहल करनी हो, अक्षय कई मौकों पर अपनी दरियादिली दिखा चुके हैं। अब एक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है। अक्षय ने दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मदद की है।

आर्थिक मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने दिल्ली की रहने वाली आयुषी शर्मा (25 साल) की मदद की है। अक्षय ने आयुषी के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। इस बार में एक्टर को फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने आयुषी के केस की जानकारी दी थी। लड़की के दाद योगेन्द्र अरुण ने कहा, 'मैंने चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को कहा था कि मैं अक्षय जी से मदद तो लूंगा, लेकिन मुझे मेरा आभार जताने का मौका मिलना चाहिए इसलिए मैं बड़े दिल वाले एक्टर के बारे में बात कर रहा हूं। अक्षय कुमार की मदद ने इसे हमारे लिए आसान बना दिया है और अब हम ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की तलाश कर रहे हैं।

एक्टर ने दिए 15 रुपये और आगे भी मदद का किया वादा

इस बारे में आयुषी के दादा ने बताया कि अक्षय ने उन्हें पैसों की जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का वादा किया है। अक्षय की इस मदद ने आयुषी और उनके परिवार को एक नई उम्मीद दी है। एक्टर के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई खिलाड़ी की तारिफ कर रहा है। आपको बता दें कोरोना काल में भी अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए थे। इसके अलावा उन्होंने कई जवानों की भी मदद की थी।

एक्टर की आने वाली फिल्में

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करे तो, इस साल एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में नजर आएंगे। इसके अलावा 'ओह माय गॉड 2', 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- Pathaan Trailer: वीएफएक्स देख यूजर्स की छूटी हंसी, कहा- लगता है VFX टीम को नहीं मिला अप्रेजल

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: सलमान खान के चिल्लाने पर भड़के प्रियंका चहर चौधरी के पिता, बोले- वह कुछ ज्यादा ही...