विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: सलमान खान के चिल्लाने पर भड़के प्रियंका चहर चौधरी के पिता, बोले- वह कुछ ज्यादा ही...

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 10 Jan 2023 02:47 PM (IST)

Bigg Boss 16 बिग बॉस के इस सीजन में प्रियंका चहर चौधरी को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखा ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Father Angry at Salman Khan Behaviour. Photo Credit/Instagram
Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Father Angry at Salman Khan Behaviour. Photo Credit/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Priyanka And Salman Khan: प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस सीजन 16 की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह इस शो में अपने उड़ारिया के को-स्टार अंकित गुप्ता के साथ आई थीं। अब बिग बॉस में अंकित गुप्ता की जर्नी तो खत्म हो चुकी है, लेकिन प्रियंका सिंगल खिलाड़ी के तौर पर और अपने मजबूत व्यक्तित्व की वजह से लगातार दर्शकों और फैंस का दिल जीत रही हैं। हालांकि प्रियंका को इस शो में कई बार वीकेंड के वार में सलमान खान से खरी खोटी सुननी पड़ी है। सोशल मीडिया पर कई बार लोग ये कह चुके हैं कि सलमान बेवजह हर मुद्दे में प्रियंका को निशाना बनाते हैं। फैंस के बाद अब प्रियंका के पिता ने भी सलमान खान के इस बर्ताव पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

सलमान के प्रियंका पर बेवजह चिल्लाने पर भड़के एक्ट्रेस के पिता

प्रियंका चहर चौधरी के छोटे भाई योगेश इस हफ्ते बिग बॉस के घर में खास मेहमान बनकर आए हैं। हाल ही में उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका के बिग बॉस के अब तक के सफर के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जब सलमान हर वीकेंड के वार में प्रियंका पर चिल्लाते हैं, तो उनके पिता काफी नाराज होते हैं। योएश ने कहा, 'पापा ने एक दिन मुझसे ये कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि सलमान सर थोड़ा ज्यादा ही गुस्सा कर देते हैं। मुझे लगता हैं मेरे पिता सलमान खान से ज्यादा उम्रदराज हैं तो वह बोल सकते हैं। मुझे लगता है माता-पिता को थोड़ा ज्यादा लगता भी है।

योगेश ने बहन प्रियंका के गेम को लेकर कही ये बात

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए योगेश ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियंका दी काफी अच्छा खेल रही हैं। अगर सलमान सर उन पर चिल्लाते भी हैं तो वह उनके अच्छे के लिए होता है और वह उसे बहुत ही पॉजिटिव तरह से लेती हैं और अपने गेम को और भी बेहतरीन बनाती हैं। आपको बता दें कि जब अंकित गुप्ता इस घर में तो प्रियंका चहर चौधरी पर कई बार ये आरोप लगा था कि वह अंकित को बिलकुल भी बोलने नहीं देती हैं। प्रियंका पर बिग बॉस के घर में जबरदस्ती दूसरों के मुद्दों में घुसने और जबरदस्ती आवाज चढ़ाकर बात करने का आरोप लग चुका है। सलमान खान उन्हें वीकेंड के वार में कई बार ये नसीहत दे चुके हैं कि उन्हें अपनी आवाज को धीमे रखकर बात करनी चाहिए।

फैंस को पसंद आ रहा है प्रियंका का गेम

अंकित गुप्ता के जाने के बाद हर किसी को यही लगा था कि प्रियंका का गेम वीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंकित के जाते ही प्रियंका काफी सुलझी हुई दिखाई दीं। उनकी स्ट्रेट फॉरवर्ड पर्सनैलिटी फैंस को काफी पसंद आ रही है। कुछ फैंस तो उन्हें अभी से शो का विनर भी मान चुके हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है। जहां प्रियंका के छोटे भाई योगेश घर में उनसे मिलने के लिए आए हैं। फराह खान ने भी घर में आते ही प्रियंका चहर चौधरी को बिग बॉस के घर की दीपिका पादुकोण बताया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: घरवालों को वापस मिली इतनी इनाम की रकम, लेकिन चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: इन कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, कैटेगरी में बांटकर सदस्यों को दिखाई उनकी जगह