इंसान और एलियन के बीच होगा महायुद्ध, अक्षय कुमार की Samuk की रिलीज डेट हुई फाइनल
अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म की समुक की रिलीज डेट का एलान हो गया है।
-1794810367835_m.webp)
अक्षय कुमार की समुक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम/अक्षय कुमार फैन पेज)
HighLights
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी समुक
इस दिन रिलीज की जाएगी एलियन थ्रिलर
मेकर्स ने दिखाई समुक की पहली झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम लंबे समय से फिल्म समुक को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी के जरिए अक्की निर्माता विपुल शाह के साथ लगभग 13 साल बाद सिनेमा जगत में वापसी कर रहे हैं। एलियन थ्रिलर समुक (Samuk) को लेकर मेकर्स ने सारी तैयारी कर ली हैं।
जिसके आधार पर सोमवार को मेकर्स की तरफ से समुक का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए, इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
कब रिलीज होगी समुक?
हॉलिडे फिल्म के बाद अक्षय कुमार निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ फिल्म समुक के जरिए कमबैक करने के लिए तैयार हैं। समुक को लेकर बीते दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब ये चर्चा अधिक इसलिए भी बढ़ने वाली है, क्योंकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट लॉक कर दी है। अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर समुक का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- Haiwaan के बाद 'एलियन थ्रिलर' में धमाका करेंगे Akshay Kumar, नई फिल्म 'समुक' के सेट से पहला वीडियो आया सामने

ट्वीट में बताया गया है कि इस बार इंसान और एलियन के बीच महायुद्ध देखने को मिलेगा। एक शिकारी, एक मिशन, एक ऐसी लड़ाई, जिसका कोई नियम नहीं है। 28 मई 2027 को अक्षय की समुक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। समुक का मोशन पोस्ट काफी धांसू और खतरनाक लग रहा है। अक्षय कुमार इसमें हाथ में बंदूक थामे दिखाई दे रहे हैं, जो इस तरफ इशारा करता है कि समुक एक साइंस-फिक्शन एलियन सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर है।
One predator. One mission. A fight that has no rules. #SAMUK unveils at 2:07 PM. Stay Tuned! https://t.co/xNhr9qAVp8
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 16, 2026
इससे पहले भारतीय सिनेमा में इस जॉनर की कोई भी फिल्म नहीं बनी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो समुक का मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इस मूवी का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
आज आ सकता है टीजर
दरअसल अपने ट्वीट में अक्षय कुमार ने समुक के पोस्टर और रिलीज डेट के अलावा इस बात की जानकारी भी दी है कि सोमवार दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर मेकर्स द्वारा फिल्म को लेकर एक बड़ा सरप्राइज दिया जाएगा। जिसे समुक के टीजर से जोड़ते हुए देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।