Move to Jagran APP

Akshay Kumar और आलिया भट्ट सहित कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए बॉलीवुड ये सेलेब्स, देंखे लिस्ट

कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में पैर पसार रहा है। वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड इंडस्ट्री को हुआ है फिर चाहे वो फिल्मों की रिलीज को आगे बढ़ाना हो या सेलेब्स का वायरस से संक्रमित होना। अब फिर से कई बॉलीवुड सेलेब्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 01:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 01:05 PM (IST)
Akshay Kumar और आलिया भट्ट सहित कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए बॉलीवुड ये सेलेब्स, देंखे लिस्ट
Akshay Kumar, Alia Bhatt, Aamir Khan including these Bollywood celebs were infected with the corona virus. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में पैर पसार रहा है। वायरस से सबसे ज्यादा नुकसान बॉलीवुड इंडस्ट्री को हुआ है, फिर चाहे वो फिल्मों की रिलीज का टालना हो या सेलेब्स का वायरस से संक्रमित होना। वही एक बार फिर से कई बॉलीवुड सेलेब्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारें में बता रहे हैं, जो हाल ही में कोरोना की चपेट में आए हैं।

loksabha election banner

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी है और अपने संपर्क आए सभी लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज यानी रविवार सुबह मैं कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद का आइसोलेट कर लिया है। मैं घर क्वारंटीन में हूं और सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं ले रहा हूं। मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वो अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें।’

रणवीर कपूर

अभिनेता रणवीर कपूर 9 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसकी जानकारी उनकी माँ नीतू कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणवीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वो इसकी दवा ले रहे हैं और उनका स्वास्थ्य में लागतार सुधार हो रहा है। रणवीर फिलहाल सेल्फ क्वारंटाइन में हैं और इसे लेकर सभी प्रकार की एहतियात बरत रहे हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

आलिया भट्ट

अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर कपूर के कोरोना मुक्त होने के बाद अब अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। आलिया ने लिखा, ‘हैलो मैं कोविड कोविड़ पॉजिटिव हो गई हूं। मैं घर पर ही हूं और मैंने तुरंत खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। डॉक्टर्स के निर्देशों पर सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, आप सभी लोग अपना ख्याल रखें।’

Alia

कार्तिक आर्यन

वहीं इससे पहले एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर दी थी। इस पोस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘पॉजिटिव हो गया हूं, दुआ करों।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आमिर खान

बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान 24 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी थी। उन्होंने कहा, 'आमिर खान का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहे हैं। जो भी लोग कुछ दिनों में आमिर खान के आसपास रहे हैं उन्हें भी सावधानी के तौर पर अपना कोविड-19 की जांच करवा लेना चाहिए'।

 Aamir Khan

आर माधवन

एक्टर आर माधवन को 25 मार्च को कोरोना वायरस संक्रिमत हो गए थे। इसकी सूचना उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे पड़ा रहा। लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। लेकिन सब ठीक है (ऑल इज वेल) और कोविड जल्द ही ठीक हो जाएगा। ये ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।’

आपको बता दें कि इस सेलेब्स के अलावा मनोज बाजपेयी, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, एक्ट्रेस कृति सेनन, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक और एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कोरोना वायरस की चपेट में आकर संक्रमित हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.