Amy Jackson Marriage : पहले मां बनीं और अब शादी करेंगी Akshay Kumar की यह हिरोइन
Amy Jackson Marriage अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में हिरोइन रह चुकी एमी जैक्सन अगले साल अपने मंगेतर से शादी कर सकती हैं। एमी अभी तीन दिन पहले 23 सितंबर को मां बनी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Amy Jackson Marriage : अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में हिरोइन रह चुकी एमी जैक्सन अगले साल अपने मंगेतर से शादी कर सकती हैं। एमी जैक्सन अभी तीन दिन पहले 23 सितंबर को मां बनी हैं। उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ को बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद यह कपल अगले साल ग्रीस में शादी की योजना बना रहा है। तब तक उनका बेटा भी कुछ महीनों का हो जाएगा। कपल ने 2020 की अपनी शादी की लोकेशन भी तय कर ली है। यह शादी बीचसाइड होगी। एमी पिछले कुछ समय से प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। वे सोशल मीडिया पर लगातार बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
शेयर की नवजात बेटे की तस्वीर
एमी ने कल ही अपनी नवजात बेटे की तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, हमारे एंजल का दुनिया में वेलकम, एंड्रिआज। इस तस्वीर में एमी अपने बेटे को ब्रेस्टफिडिंग कराती दिख रही हैं। वहीं उनके मंगेतर एमी के माथे को चूम रहे हैं। एमी, अक्षय और रजनीकांत की सुपर हिट फ़िल्म 2.0 में बतौर लीड हीरोइन नज़र आ चुकी हैं। एमी दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई हिट फ़िल्मों की हिरोइन रह चुकी हैं।
उद्योगपति हैं एमी के मंगेतर
एमी के मंगेतर ब्रिटेन के अरबपति परिवार से आते हैं और प्रॉपर्टी टाइकून एंड्रियाज़ पनइओतू के बेटे हैं। एमी जॉर्ज के साथ 2015 से रिलेशनशिप में हैं। 2018 फरवरी में जॉर्ज के साथ अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। इसके बाद एमी और जार्ज ने जांबिया में सगाई की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का ऐलान किया।