Move to Jagran APP

PIYA KE JHULFIYA: अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक सॉन्ग पिया के झुलुफिया हुआ रिलीज, गाने में दिखा कॉलेज रोमांस

  भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के होश उड़ाती हैं। इसी बीच अब उनका एक नया भोजपुरी गाना पिया के झुलुफिया हुआ रिलीज हुआ है।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 05:04 PM (IST)
Photo Credit : AKSHARA SINGH Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। AKSHARA SINGH NEW Bhojpuri Song 2022 PIYA KE JHULFIYA: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। अक्षर भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के साथ अक्षरा अपनी दमदार आवाज के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन उनके नए गानें रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा के इस नए गाने का टाइटल 'पिया के झुलुफिया' है। इस गाने को टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

गानें में दिखा कॉलेज रोमांस

अक्षरा सिंह के गाने 'पिया के झुलुफिया' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस अपबीट डांस सॉन्ग को प्रियांशु सिंह द्वारा निर्मित किया गया है, विक्की रोशन ने इस गाने को  लिखा  है। इस अपबीट और लाइवली म्यूजिक वीडियो को डैनी फर्नांडीस और बब्बू खन्ना द्वारा निर्देशित है। वहीं इस म्यूजिक वीडियो में एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला है, जो बेहद यूथफुल है। युवाओं के बीच इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने गाने 'पिया के झुलुफिया' के साथ एक बार फिर  से लोगों के दिलों पर अपनी धाक जमाती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो को उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रजेंट किया है वह देखने लायक है।

अक्षरा ने बिखेरा दमदार आवाज का जलवा

अक्षरा सिंह ने 'पिया के झुलुफिया' गाने में अपनी दमदार आवाज का जादू बिखेरा है। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं। कुछ ही देर में उनके इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं। वहीं अब फैंस को उनके अगले गाने का बेसब्री से इंतजार है। हमे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है। इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है। अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है।                                          

                                                          


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.