विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की 'जवान' का क्रेज अखिलेश यादव पर भी चढ़ा, सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 10 Sep 2023 09:12 PM (GMT+05:30)

Akhilesh Yadav Post For Jawan दर्शकों के बीच जवान का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को खूब ...और पढ़ें

Akhilesh Yadav Post For Jawan Shah Rukh Khan
Akhilesh Yadav Post For Jawan Shah Rukh Khan

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Akhilesh Yadav Post For Jawan : शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। रोज जवान का हर शो हाउस फुल हो रहा है। दर्शकों के बीच जवान का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को खूब तारीफ हो रही है। वहीं अब यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेता अखिलेश यादव ने भी शाह रुख खान की जवान की तारीफ की है।

अखिलेश यादव का पोस्ट

अखिलेश यादव ट्वीट कर लिखा,  मनोरंजन के साथ जिम्मेदारी भरा संदेश देती फिल्म ‘जवान’, सही मायनों में है देश की जनता में जागरूकता लाने का एक आह्वान।  सिनेमा समय-समय पर किस तरह अपना सामाजिक दायित्व निभा कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करके, देश को आगे ले जा सकता है, ‘जवान’ उसका एक उदाहरण है और दर्शकों के बीच इसकी दिन-प्रति-दिन बढ़ती और सारे रिकार्ड ब्रेक करती हुई लोकप्रियता दर्शा रही है कि देश की सोच कितनी प्रगतिशील है और सकारात्मक भी। फिल्म के सभी कलाकारों, लेखक-निर्देशक, निर्माता और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को दिली मुबारकबाद के साथ शुभकामनाएं… ऐसी सार्थक फिल्में बनाते रहें।  जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है।

जवान की अब तक की कमाई

शाह रुख खान की जवान ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड थोड़ डाले हैं। इस फिल्म ने पहले ही दिन हिंदी भाषा में 65.5 करोड़, दूसरे दिन 46.23 करोड़ और तीसरे दिन 68.72 करोड़ कमाए हैं। तीन दिन की टोटल कमाई 180.45 करोड़ हो गई है। इसके अलावा तमिल और तेलुगु में 75 पहले दिन करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़ और तीसरे 77.83 करोड़ कमाए।

फिल्म में ये स्टार आ रही है नजर

फिल्म में शाह रुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा नजर आ रहे हैं। जवान की कहानी शाह रुख खान की है। वो जो देश के लिए लड़ता है और आम आदमी के लिए जी-जान लगाता है। फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है।