Move to Jagran APP

Akash & Shloka Baby Girl: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

Shloka blessed baby girl नीता अंबानी (Neeta Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एक बार फिर दादा-दादी बने है। आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दूसरी बार पेरेंट्स बने है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Wed, 31 May 2023 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 05:13 PM (IST)
Akash & Shloka Baby Girl: अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म
shloka ambani New Mom, Shloka Ambani blessed baby girl Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Akash & Shloka blessed baby girl: अंबानी परिवार में आज चारों तरह खुशी का माहौल है। एक बार फिर इस परिवार में किलकारी गूंजी हैं। नीता अंबानी (Neeta Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और उनकी पत्नी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) दूसरी बार पेरेंट्स बने है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है।

loksabha election banner

दूसरी बार मां बनी श्लोका मेहता

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोक ने आज यानी 31 मई को बेटी को जन्म दिया। बच्चे के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने  इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है।  हालांकि  अभी तक अंबानी परिवार की तरह से जानकारी सामने नहीं आई है। 

साल 2020 में बेटे पृथ्वी को दिया था जन्म 

आकाश और श्लोका पहली बार साल 2020 में बेटे पृथ्वी के माता-पिता बने थे। 2020 में 10 दिसंबर को मुकेश अंबानी के घर में पोते का जन्म हुआ था। पोते के जन्म के तुरंत बाद ही मुकेश अंबानी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पोते को गोद में लिए नजर आ रहे थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही कयास लगाया जा रहा है। खबरों की माने तो अंबानी परिवार जल्द सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा कर सकता है।

कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में फ्लॉट किया था बेबी बंप

बता दें, श्लोका के दूसरी प्रेग्रेंसी की खबर सामने तब आई थी जब अंबानी परिवार ने कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी का आयोजन किया था। जहां श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। दोनों को कल्चरल सेंटर की ओपनिंग पार्टी में मीडिया के सामने पोज देते देखा गया। जहां श्लोका मेहता ने एक खूबसूरत साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था।

चार साल पहले हुई थी शाही शादी

9 मार्च 2019 में आकाश और श्लोका मेहता की धूमधाम से शादी हुई थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.