विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akash Ambani Shloka Mehta Wedding रजनीकांत की बेटी ने दुल्हन श्लोका का परिवार में किया स्वागत

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 11 Mar 2019 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 09:02 AM (IST)

Akash Ambani Shloka Mehta Wedding इस वेडिंग फंक्शन में सिनेमा जगत के ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए।

Akash Ambani Shloka Mehta Wedding रजनीकांत की बेटी ने दुल्हन श्लोका का परिवार में किया स्वागत
Akash Ambani Shloka Mehta Wedding रजनीकांत की बेटी ने दुल्हन श्लोका का परिवार में किया स्वागत

मुंबई। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता Akash Ambani Shloka Mehta Wedding की शादी की चर्चा कई दिनों से है। और 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुई। सिनेमा जगत से भी ज्यादातर सितारे नजर आए। इस बीच सुपरस्टार रजनीकांत भी इस आयोजन में शामिल हुए। 

सुपरस्टार रजनीकांत Superstar Rajinikanth अपनी बेटी सौंदर्या रजनीकांत और दामाद के साथ इस आयोजन में पहुंचे थे। इसको लेकर रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे पिता रजनीकांत और पति विशगन के साथ नजर आ रही हैं। 

सौंदर्या ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि, आकाश अंबानी की शादी में पिता और पति के साथ खूबसूरत शाम। फ्रेंड्स लाइक फैमिली, सॉलिड बॉन्ड। न्यूली वेड को बहुत बधाई। श्लोका हमारे परिवार में स्वागत है। बताया जाता है कि, रजनीकांत और मुकेश अंबानी के परिवार काफी करीबी हैं। 

हमने आपको बताया था कि, आकाश अंबानी की बारात में प्रियंका चोपड़ा ने डांस किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर नए खूबसूरत कपल को बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। वे लिखता हैं कि, इन दोनों के लिए बहुत खुश हूं जो एक साथ जीवन बिताने के लिए साथ आए। इसके साथ उन्होंने ईशा अंबानी को लेकर लिखा है कि तुम बेस्ट ट्विन हो। हमने बारात में खूब मजा किया था। बहुत प्यार हमेशा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

So happy for these two amazing people coming together for life.. @aambani1 and @shloka11 here’s to a lifetime of togetherness.. and @_iiishmagish you’re the best twin ever! We killed it at the baraat.. big love always! ❤️🎉🙌🏽

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, इस वेडिंग फंक्शन में सिनेमा जगत के ज्यादातर सेलेब्स शामिल हुए। इसमें खास तौर पर अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, शाहरुख़ खान, आमिर खान, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आए। कुछ सेलेब्स अपने परिवार के साथ आए थे। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।