विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajaz Khan Controversies: 4 साल में 4 बार हुए गिरफ्तार हुए एजाज़ ख़ान, ड्रग्स केस में पहले भी फंस चुका है नाम

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Wed, 31 Mar 2021 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 01:13 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस फेम एजाज़ ख़ान एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एजाज़ को ड्रग्स केस में गिरफ़्तार किया है। मंगलवार को एनसीबी ने एक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

Photo credit - Ajaz Khan Insta Account
Photo credit - Ajaz Khan Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस फेम एजाज़ ख़ान एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एजाज़ को ड्रग्स केस में गिरफ़्तार किया है। मंगलवार को एनसीबी ने एक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, 8 घंटों तक पूछताछ चली जिसके बाद एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक ड्रग पैडलर की गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में एजाज़ का नाम सामने आया था।

माना जा रहा है कि एजाज़ के संबंध किसी ड्रग गैंग से हैं, इसी सिलसिले में एक्टर को अरेस्ट किया गया है। एजाज़ को उस समय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, जब वो राजस्थान से लौट रहे थे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब एक्टर इतने बड़े विवाद में फंसे हों या अरेस्ट हुए हों। एजाज़ का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले भी कई बार वो जेल की हवा खा चुके हैं। चलिए हम आपको बताते हैं एजाज़ के कुछ बड़े विवाद :

ड्रग्स रखने में जुर्म में हुए गिरफ्तार

साल 2018 में एजाज खान को मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बेकसूर होटल से 8 नशे की प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। जिस वक्त एजाज़ को अरेस्ट किया गया था वो पूरी तरह नशे में धुत्त थे।

टिक-टॉक पर बनाया विवादित वीडियो

साल 2019 में एजाज़ को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया था। एजाज़ पर टिक-टॉक द्वारा एक विवादित वीडियो पोस्ट करने का आरोप था। एजाज़ ने एक मॉबलिचिंग केस को लेकर एक विवादित वीडियो बनाया था जिसके उन्हें गिरफ्तार किया गया था इस वीडियो में एजाज़ ने मुंबई पुलिस का मज़ाक भी उड़ाया था।

कोरोना वायरस को लेकर विवादित वीडियो

साल 2020 में एजाज़ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एजाज़ ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर कोरोना वायरस को लेकर सरकार और कुछ नामी पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद एजाज खान को मुंबई के खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि 6 दिन बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

ये विवाद भी रहे एजाज़ के नाम :

इन विवादों के अलावा कुछ ऐसे भी कांड हैं जो एजाज़ ख़ान के नाम रहे हैं। जैसे साल 2019 में अमिताभ बच्चन की सेल्फी काफी वायरल हुई थी जिसमें वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। अमिताभ की इस फोटो पर एजाज़ ने कुछ ऐसा कमेंट कर दिया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। वहीं एक मॉडल ऐश्वर्या चौबे ने एजाज खान पर बदसलूकी करने और अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाया था। एजाज़ के खिलाफ मॉडल ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने एजाज को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद एजाज को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश भी किया गया था। ऐश्वर्या का आरोप था एजाज ने फोटो के अलावा कई अश्लील मैसेज भी भेजे थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।