विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: 100 Cr. के 'टारगेट' से चूके अजय देवगन, नए वित्तीय वर्ष में 'रेड' जारी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 04:45 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 11:39 AM (IST)

तीसरे हफ़्ते में बाग़ी2 से प्रभावित हुए बिना बॉक्स ऑफ़िस पर ये पैटर्न जारी रहा तो रेड का तीसरे हफ़्ते में 100 करोड़ का लक्ष्य पा लाने तय है।

Box Office: 100 Cr. के 'टारगेट' से चूके अजय देवगन, नए वित्तीय वर्ष में 'रेड' जारी
Box Office: 100 Cr. के 'टारगेट' से चूके अजय देवगन, नए वित्तीय वर्ष में 'रेड' जारी

मुंबई। अजय देवगन ने बॉक्स ऑफ़िस पर रेड तो ज़बर्दस्त मारी है, लेकिन वसूली की रफ़्तार देखते हुए इस वित्तीय वर्ष (2017-18) में 100 करोड़ का टारगेट पूरा नहीं हो सकेगा। 100 करोड़ की वसूली अगले वित्तीय वर्ष में ही पूरी हो पाएगी। 

गुरुवार (29 मार्च) को रेड का दूसरा हफ़्ता पूरा हुआ, जिसमें फ़िल्म ने 27.06 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले हफ़्ते के मुक़ाबले ये काफ़ी कम है। 16 मार्च को रिलीज़ हुई रेड ने पहले हफ़्ते में 63.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर फ़िल्म का दो हफ़्तों में कलेक्शन 90.11 करोड़ हो गया है। यानि 100 करोड़ क्लब से भी फ़िल्म अभी 9.89 करोड़ दूर है। माना जा रहा है कि तीसरे हफ़्ते में रेड ये लक्ष्य हासिल कर सकती है। अगर दूसरे हफ़्ते (23-29 मार्च) में रेड के कलेक्शंस पर ग़ौर करें तो ये पैटर्न इस प्रकार है-

  • शुक्रवार- 3.55 करोड़
  • शनिवार- 5.71 करोड़
  • रविवार- 7.22 करोड़

        दूसरा वीकेंड- 16.48 करोड़

  • सोमवार- 2.42 करोड़
  • मंगलवार- 2.41 करोड़
  • बुधवार- 2.62 करोड़
  • गुरुवार- 3.13 करोड़

        पहला वीक- 27.06 करोड़

आप देख सकते हैं कि कामकाजी दिनों में भी रेड के कलेक्शंस में स्थिरता बनी हुई है, वहीं वीकेंड आते-आते कलेक्शन बढ़ने लगते हैं और वीकेंड में फ़िल्म बेहतर परफॉर्म करती है। अगर तीसरे हफ़्ते में बाग़ी2 से प्रभावित हुए बिना बॉक्स ऑफ़िस पर ये पैटर्न जारी रहा तो रेड का तीसरे हफ़्ते में 100 करोड़ का लक्ष्य पा लाने तय है। रेड को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय ने एक आयकर अधिकारी का किरदार निभाया है, जो ईमानदार और तेज़तर्रार है। फ़िल्म में सौरभ शुक्ला ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। बादशाहो के बाद इलियाना डिक्रूज़ एक बार फिर अजय के साथ पर्दे पर नज़र आयी हैं।