विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Kajol: 'तारीफ करूं क्या तेरी...', बर्थ डे पर काजोल के सीक्रेट्स बता कर अजय देवगन ने किया रोस्ट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 05 Aug 2023 01:35 PM (IST)

Happy Birthday Kajol ऑडियंस की चहेती अंजली सिमरन इला वगैरह नाम से चर्चित काजोल पिछले कई वर्षों से लोगों का ...और पढ़ें

File Photo of Kajol and Ajay Devgn
File Photo of Kajol and Ajay Devgn

HighLights

  1. बॉलीवुड की ए लिस्ट एक्ट्रेस काजोल का है आज जन्मदिन
  2. अजय देवगन ने मजाकिया अंदाज में किया वाइफ को विश
  3. काजोल के पसंदीदा कैरेक्टर्स में शामिल है अंजली का रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Kajol: हिंदी सिनेमा में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ-कुछ होता है' , 'माय नेम इज खान' जैसी फिल्मों में अभिनय कर पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी का परचम लहराने वालीं काजोल (Kajol) स्टारकिड होने के बावजूद अपनी अलग पहचान बना पाने में कामयाब रही हैं।

एक्टिंग के अलावा काजोल को इंडस्ट्री में चुलबुले अंदाज के लिए भी जाना जाता है। अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री के साथ ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री ज्यादा पसंद की जाती है। आज काजोल का 49वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अपनी पत्नी को अजय देवगन ने गजब अंदाज में विश किया है।

हिट है अजय-काजोल की जोड़ी

अजय देवगन और काजोल ने फिल्मी पर्दे पर कम फिल्में की हैं, लेकिन ऑफस्क्रीन इनकी जोड़ी सबसे हिट है। शादी के बंधन में बंधे इन्हें 24 साल पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में अजय और काजोल ने कई तरह के लम्हे साथ गुजारे हैं। काजोल के बर्थ डे पर अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिये उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी को रोस्ट किया है। वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है, जहां दोनों से कुछ सवाल पूछे गए थे।

अजय देवगन ने शेयर किया फनी वीडियो

उनसे पूछा गया था कि दोनों में बेहतर कुकिंग कौन करता है? दोनों में ज्यादा अच्छे से कौन बात करता है? अनजान लोगों से ज्यादा अच्छे से कौन बात करता है? इन सभी सवालों पर काजोल हंस रही हैं। इसी का वीडियो शेयर करते हुए अजय ने कॉमेडी से भरा कैप्शन लिखा- 'तारीफ करूं क्या तेरी...हैप्पी बर्थ थे काजोल।'

'अंजली' और 'सिमरन' के रोल में फेमस हैं काजोल

काजोल को सबसे ज्यादा 'सिमरन' और 'अंजली' के रोल के लिए याद किया जाता है। बीते दिनों जागरण फिल्म फेस्टिवल में पहुंची काजोल ने इन रोल्स पर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों ही उनके चर्चित रोल हैं, लेकिन उन्हें अंजली का कैरेक्टर ज्यादा पसंद है। सिमरन स्वीट है, अच्छी लेकिन थोड़ी ढीली ढाली है।

इसके साथ ही उन्होंने 'कुछ कुछ होता है' में अंजली के लुक में हुए बदलाव और इसके बाद शुरू हुई राहुल-अंजली की लव स्टोरी के विवाद पर भी बात की। बता दें कि फिल्म में काजोल पहले टॉम ब्वॉय कॉलेज गर्ल बनी थीं, जो बाद में सुंदर महिला बन जाती है। उसके बदले रूप और सुंदरता पर राहुल (शाह रुख खान) फिदा हो जाता है। काजोल ने कहा कि अगर वह फिल्म की डायरेक्टर होतीं, तो अंजली को कभी नहीं बदलतीं। बल्कि अंजली ट्रैक पैंट्स में ही पूर फिल्म में नजर आती।

'ट्रायल' ने जमाया माहौल

हाल ही में काजोल की 'ट्रायल' वेब सीरीज रिलीज हुई थी। पहली बार उन्हें ऐसे रोल में देखा गया, जो काफी पावरफुल और करियर ओरिएंटेड, फैमिली लविंग वुमन का है। काजोल को इस सीरीज में नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल प्ले करने के लिए खूब तारीफ मिली।