विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol Birthday: नेगेटिव रोल में जब काजोल ने दहलाये दिल, इन फिल्मों में दीं यादगार परफॉर्मेंस

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 03 Aug 2023 09:59 PM (IST)

Kajol Birthday बॉलीवुड में आना हर एक्टर का बहुत बड़ा सपना होता है और इंडस्ट्री में आने के बाद खुद ...और पढ़ें

Bollywood actress Kajol birthday. Photo- Mid day
Bollywood actress Kajol birthday. Photo- Mid day

नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Birthday:  साल 1992 में आई फिल्म बेखुदी से डेब्यू करने वाली काजोल ने लम्बे अर्से तक अपने किरदारों और अभिनय के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। आज भी काजोल के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार रोल निभाने के लिए एक्ट्रेस को काफी सराहना मिली है।

बता दें, काजोल इन दिनों अपनी सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। 5 अगस्त को काजोल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी वो परफॉर्मेंसेज, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्मों में शामिल है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इस फिल्म में सिमरन के रूप में काजोल ने एक मासूम लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसे राज के रूप में शाहरुख खान से प्यार हो जाता है।

गुप्त: द हिडन ट्रुथ

इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में बॉबी देओल और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। गुप्त अपने जबरदस्त सस्पेंस के साथ काजोल की बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती है। उन्होंने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था। उन्होंने बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।

कुछ कुछ होता है

करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। 'डीडीएलजे' के बाद दर्शकों ने एक बार फिर काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को एक साथ देखा था। फिल्म में काजोल के रोल ने हर किसी को इंप्रेस किया था।

कभी खुशी कभी गम

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' एक मल्टीस्टार फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाह रुख खान, करीना कपूर खान, ऋतिक रोशन और काजोल ने कमाल के रोल निभाए थे। इस फिल्म में काजोल ने जहां दर्शकों को हंसाया, वहीं उन्होंने कुछ पार्ट से लोगों को इमोशनल भी किया। फिल्म में काजोल के किरदार को काफी प्यार मिला था।

माइ नेम इज खान

फिर से फिल्म 'माइ नेम इज खान' में काजोल और शाह रुख खान की जोड़ी को एक साथ देखा गया। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म में काजोल ने एक मां का किरदार निभाया था, जो अपने बच्चे को खो देती है।

बाजीगर

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी को फिल्म 'बाजीगर' में भी देखा गया था। काजोल की ये फिल्म आज भी देखी जाती है। साथ ही बता दें, इस फिल्म में काजोल ने कमाल का रोल निभाया था।

दुश्मन

काजोल ने पहली बार नैना और सोनिया के रूप में डबल रोल निभाया था। आशुतोष राणा फिल्म में विलेन बने थे। यह रिवेंज फिल्म थी, जिसमें काजोल अपनी जुड़वां बहन के साथ हुए दुष्कर्म और कत्ल का बदला लेती हैं।