विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उनकी प्रॉब्लम...', Ajay Devgn ने दिलजीत दोसांझ के विवाद पर किया रिएक्ट, हानिया की कास्टिंग पर क्या बोले एक्टर?

Published: Fri, 11 Jul 2025 03:53 PM (GMT+05:30)

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने दिलजीत दोसांझ ...और पढ़ें

अजय देवगन ने दिलजीत दोसांझ के विवाद पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अजय देवगन ने दिलजीत दोसांझ के विवाद पर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. दिलजीत दोसांझ के विवाद पर बोले अजय देवगन
  2. सरदार जी 3 में हानिया की कास्टिंग से हुआ था बवाल
  3. सन ऑफ सरदार 2 में दिखाई देंगे अजय देवगन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में थे। उनकी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) के विवादों के बीच अभिनेता को बुरी तरह आलोचना सहनी पड़ी थी। अब अजय देवगन ने दिलजीत के विवाद पर रिएक्शन दिया है। 

दरअसल, दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) की कास्टिंग पर बवाल मचा हुआ था। पहले लगा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हानिया को निकाल दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते ट्रोल्स के निशाने पर दिलजीत भी आए। कई लोगों ने उनकी आलोचना की तो कुछ ने उनका साथ दिया। इस बीच अब अजय देवगन ने इस बारे में क्या कहा है, जानिए।

दिलजीत के विवाद पर बोले अजय देवगन

अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। यहां अभिनेता से दिलजीत की ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया तब एक्टर ने कहा, "देखिए, मुझे नहीं पता है कि ट्रोलिंग कहां से आती है। क्या सही है, क्या गलत है। मैं उनकी जगह इस चीज को लेकर कमेंट करने के लिए नहीं बैठा हूं। उनकी अपनी प्रॉब्लम होगी और बाकी जो लोग कह रहे हैं, वो अपने प्वॉइंट ऑफ व्यू से सोच रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh पर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग काम करने पर लगा दी क्लास!

Ajay Devgn

अजय देवगन ने किसे दिया दोष?

अजय देवगन ने आगे कहा, "जब दो अलग-अलग प्वॉइन्ट ऑफ व्यू होते हैं तो मुझे लगता है कि वो बैठकर सॉल्व किए जा सकते हैं। वो आप अपने हिसाब से सोच रहे हैं, वो अपने हिसाब से सोच रहे हैं।ऐस नहीं होता है। इसलिए मैं किसी को ब्लेम नहीं करूंगा और मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें कोई सही है या गलत है। मुझे लगता है कि उन्हें बातचीत करने की जरूरत है।"

Ajay Devgn movie

Photo Credit - Instagram

अजय देवगन और दिलजीत दोसांझ 

सरदार जी 3 के बाद दिलजीत दोसांझ सनी देओल स्टारर मूवी बॉर्डर 2 में वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं अजय देवगन की आगामी मूवी सन ऑफ सरदार 2 इसी साल 25 जुलाई को थिएटर्स में आ रही है। 

यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए दिलजीत दोसांझ से हटा बैन, सिर्फ इस शर्त पर FWICE ने मानी प्रोड्यूसर की बात