अजय देवगन की 85 साल की को-स्टार Raid में हैं शामिल, देखिए वीडियो
फिल्म रेड 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है।
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म रेड सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इस फिल्म को लेकर अजय की पत्नी काजोल काफी उत्साहित हैं। दरअसल, काजोल ने फिल्म में अजय की 85 साल की को-स्टार पुष्पा जोशी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सभी से फिल्म को देखने की गुजारिश कर रही हैं। साथ ही काजोल ने खुदका और बेटे का फिल्म को लेकर रिव्यू भी शेयर किया।
फिल्म रेड में एक बार फिर अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की जोड़ी नजर आई है। इससे पहले यह दोनों कलाकार फिल्म बादशाहो में साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने 10 करोड़ चार लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और अब नेट इंडिया कलेक्शन 23 करोड़ 90 लाख रूपये हो गया है। खास बात यह है कि फिल्म में अजय की इलियाना के अलावा एक और को-स्टार पुष्पा जोशी हैं जिनकी उम्र 85 साल है। रेड फिल्म में अम्मा का किरदार अदा करने वालीं पुष्पा जोशी लखनऊ की रहने वाली हैं। फिल्म में पुष्पा जोशी ने सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि, हाल ही में अजय की पत्नी काजोल ने अजय की 85 वर्षीय को-स्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वे कह रही हैं कि, फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने उनका खूब ख्याल रखा। इसके बाद काजोल ने एक और ट्विट किया जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर अपना और बेटे युग का रिव्यू शेयर किया। काजोल लिखती हैं, "मेरा रेड के लिए रिव्यू है - पसंद आई, हंसी, तालियां और अम्मा को अपने साथ घर ले जाना चाहती हूं''। काजोल ने अपने 7 साल के बेटे युग का रिव्यू भी शेयर किया और लिखा है कि, युग - "मैंने इनकम टैक्स के बारे में सीखा!''
यह भी पढ़ें: Box Office पर दूसरे दिन भी अजय देवगन की तगड़ी छापामारी, इतने करोड़ मिले
Here comes Amma... you would want to take her home. #Raid pic.twitter.com/Yzvd9lr6yo — Kajol (@KajolAtUN) March 17, 2018
फिल्म रेड, 1981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अजय इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और उनकी भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज़, अजय की पत्नी के किरदार में हैं और फिल्म सौरभ शुक्ला, अमित सयाल और पुष्पा जोशी का बड़ा रोल है।
यह भी पढ़ें: कपिल-सुनील विवाद फिर से शुरू, कपिल ने साफ कहा 'बहुत हुआ...अब और नहीं'
My review of Raid:-
Loved it. Laughed, clapped and wanted to take Amma home with me !
Yugs review:-
I learnt about income tax!
😂😂😂— Kajol (@KajolAtUN) March 15, 2018