विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन के बाद अब अजय देवगन ने भी लिया नया आशियाना, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 09:08 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 07:24 AM (IST)

हाल ही में अभिनेता अजय देवगन में मुंबई के जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा है। इस खबर के सामने ...और पढ़ें

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, फोटो साभार: Instagram
अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपने लिए घर खरीदे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने अपने लिए घर खरीदे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में अभिनेता अजय देवगन में मुंबई के जुहू इलाके में एक बंगला खरीदा है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सनसनी की तरह ये खबर फैलने लगी है। अजय देवगन के इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके की एक पॉश कॉलोनी में ये बंगना खरीदा है। ये बंगला अजय के मौजूदा घर 'शांति' से कुछ ही दूरी पर है। ये बंगला 590 स्कवायर यार्ड्स का है। इस खबर की पुष्टि अजय देवगन के स्पोक्स पर्सन ने भी कर दी है। हालांकि उन्होंने इस बंगले की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

ये सितारे होंगे पड़ोसी

खबरों की मानें तो अजय देवगन पिछले एक साल से लगातार बंगले की तलाश में थे। जिसके बाद अब जाकर अजय की ये तलाश खत्म हुई है। अजय देवगन के इस नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद उनके पड़ोसी कई दिग्गज स्टार्स बन जाएंगे। जिनमें ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का नाम शामिल है।

बता दें कि अजय देवगन से पहले हाल ही में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई के अंधेरी इलाक़े में एक ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट ख़रीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस अपार्टमेंट को ख़रीदने में अमिताभ 62 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी अदा की है। बीते कई दिनों से अमिताभ के इस फ्लैट की कीमत और स्टैम्प अदायगी कीमत चर्चा का विषय बनी थी। वहीं इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा के घर की पास एक प्लैट खरीदा है।

शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री प्रणिता सुभाष, शिल्पा शेट्टी ने दी शुभकामनाएं