'सिंघम' ने बढ़ाया Border 2 के 'जवानों' का हौसला, Sunny Deol की फिल्म के लिए लिखी दिल की बात
Ajay Devgn On Border 2: अभिनेता सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। इस बीच ...और पढ़ें

अजय देवगन और बॉर्डर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉर्डर 2 को मिला अजय देवगन का सपोर्ट
सनी देओल की फिल्म पर एक्टर का पोस्ट
अजय ने बॉर्डर 2 को लेकर लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर इस वक्त सुर्खियां काफी तेज हैं। चंद घंटों बाद बॉर्डर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस को इस मूवी से काफी उम्मीदें और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत के सितारे भी पलके बिछाकर बॉर्डर 2 की रहा देख रहे हैं। इस मामले में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी शामिल होता है, जिन्होंने बॉर्डर 2 का सपोर्ट में अपने दिल की बात लिखी है।
बॉलीवुड के सिंघम ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 के जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए एक नजर उनके इस पोस्ट पर डालते हैं।
बॉर्डर 2 को मिला अजय का सपोर्ट
गुरुवार को निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मूवी पोस्टर शामिल रखा है और कैप्शन में फिल्म के समर्थन में अपने दिल की बात लिखी है-
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानी क्रिकेटर पर चढ़ा Border 2 का खुमार, बोला- 'जरूर देखूंगा फिल्म'
View this post on Instagram''कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो हमारे सैनिकों और देश की भावना का तहे दिल से सम्मान करती हैं। इनसे हमें ये याद रहता है कि हम भारतीय के तौर पर कौन हैं। फिल्म बॉर्डर 2 बलिदान, हिम्मत, और देश के प्रति गहरे प्यार की कहानी है। मेरी तरफ से पूरी टीम सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, भूषण कुमार और निधि दत्ता सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, क्योंकि ये लोग देशभक्ति की एक दमदार कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं।''

इस तरह से अजय देवगन ने फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इससे ये साफ जाहिर होता है ि वह बॉर्डर 2 को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
भारत-पाकिस्तान वॉर की कहानी
कुछ समय पहले फिल्म बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया था, जिसे देखकर ये साफ हो गया ता कि इस मूवी में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई 1971 की ऐतिहासिक लड़ाई की कहानी को दिखाया जाएगा। 23 जनवरी शुक्रवार को ये देशभक्ति फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। देखना होगा कि ये क्या कमाल दिखा पाती है।
