विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लेफ्टिनेंट कमांडर M. S. Rawat बनने के लिए Ahan Shetty ने खूब बहाया पसीना, Border 2 से शेयर की BTS तस्वीरें

Published: Thu, 22 Jan 2026 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2026 06:07 PM (IST)

फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मूवी 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली ...और पढ़ें

अहान शेट्टी ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें (फोटो-इंस्टाग्राम)

अहान शेट्टी ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस के बीच बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर एक्साइटमेंट जोरों पर हैं। फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है ऐसे में मेकर्स भी एक्साइटमेंट जगाने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसमें फैंस अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को टैग कर उनसे रिप्लाई मांग रहे और फिल्म देखने का वादा कर रहे।

अहान ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अब अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फिल्म बनाने के पीछे एक्टर्स की कड़ी मेहनत और लग्न साफ दिखाई दे रही है। अहान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मिट्टी के बेटे। फैंस इस पर हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं।

ahan.shetty_1769001855_3814986529639128468_1550794175

इससे पहले, वरुण धवन ने भी बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “ बॉर्डर 2 मेरे लिए एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे मेरी बाउंड्रीज को क्रॉस करने का मौका दिया। ये मेरे लिए एदकम अलग एक्सपीरियंस था। इसने मुझे हमेशा के लिए बदल दिया। कई बार सेट पर चोट भी लगी, पर्नसल लाइफ में भी कई सारे बदलाव आए लेकिन सब अच्छा ही था। कल सभी को यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से अपने सबसे फेवरेट बैकग्राउंड में से एक को शेयर कर  रहा हूं।”

ahan.shetty_1769001855_3814986528749933646_1550794175

यह भी पढ़ें- 'बहुत ही बेतुका था...', Varun Dhawan को Border 2 के लिए मिली ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस इशिका गगनेजा ने दिया रिएक्शन

अनुराग सिंह हैं फिल्म के निर्देशक

बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के युद्ध और कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से तैयार किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

ahan.shetty_1769001855_3814986528951292912_1550794175

इसका ओरिजनल पार्ट साल 1997 में आया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस वॉर ड्रामा में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, शरबानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी भी इसमें शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Border 2 में पाकिस्तान की 'धुलाई', सनी पाजी की दहाड़ देख 'इस्लामिक नाटो देशों' ने बॉर्डर 2 की रिलीज पर लगाया बैन?