पान मसाला विवाद के बाद अजय देवगन ने बच्चा बन सरेआम कर दिया ऐसा काम! फैंस बोले- आपसे ये उम्मीद नहीं थी सर
दृश्यम 2 के अलावा अजय रनवे 34 में भी नजर आएंगे। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे। ये फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रकुल प्रीत सिंह बोमन ईरानी अंगीरा धीर और आकांक्षा सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ajay Devgan Viral Video : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इंडस्ट्री में अपने सीरियस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर भले ही अजय देवगन ने कॉमेडी किया हो लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद ही कम बोलते हैं। बीते दिनों अजय देवगन को पान मसाला विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अजय के साथ शाहरुख खान और अक्षय कुमार को भी जमकर ट्रोल किया गया था। वहीं अब इन सबके बीच अजय देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजग का एक नया ही अवतार देख फैंस हैरान हैं। यहां देखें वीडियो...
View this post on Instagram
दरअसल, अजय देवगन का एक बेहद फनी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अजय टू व्हीलर पर राइड करते हैं दिख रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर स्माइल देखते ही बन रही है। अजय की हरकत किसी बच्चे से कम नजर नहीं आ रहा है। वो एक मासूम बच्चे की तरह कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं। उनका ये चुलबुला अंदाज लाखों फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं इसा पर न सिर्फ फैंस और स्टार्स बल्कि उनकी पत्नी काजोल और साली तनिषा मुखर्जी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
इस वीडियो को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, 'तो ऐसे में रोल करता हूं।' अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।
View this post on Instagram
आपको बात दें कि हाल ही में अजय देवगन ने 'दृश्यम 2' फिल्म में काम करने को लेकर अनाउंस किया है। उन्होंने बताया 'दृश्यम 2' इसी साल 18 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। 'दृश्यम 2' में पिछली बार से कहीं ज्यादा सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा। फिल्म में अजय के अलावा श्रेया सिरन, तब्बू, इशिता दत्ता, रजत कपूर हैं। ये सभी वही स्टार कास्ट हैं जो 'दृश्यम' के पहले पार्ट में नजर आए थे। हालांकि इस बार फिल्म में एक नए एक्टर के रूप में अक्षय खन्ना की धमाकेदार एंट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी।