यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aishwarya Rai Photoshoot Pose Copied : बुरी फंसीं ऐश्वर्या राय, लगा पोज़ चोरी करने का आरोप
By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 10:44 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Sep 2019 11:48 AM (GMT+05:30)
Aishwarya Rai photoshoot pose copied बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का फोटोशूट इन दिनों काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस पर पोज़ चोरी करने का आरोप लगा है। (Photo- dietsabya Insta)
Aishwarya Rai Photoshoot Pose Copied : बुरी फंसीं ऐश्वर्या राय, लगा पोज़ चोरी करने का आरोप
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का फोटोशूट इन दिनों काफी चर्चा में है। ऐश्वर्या ने लंबे समय बाद कोई फोटोशूट करवाया है यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। एक्ट्रेस की हर तस्वीर ने जमकर लाइमलाइट लूटी। लेकिन अब इन्हीं खूबसूरत तस्वीरों की वजह से एक्ट्रेस मुश्किल में फंस गई हैं। उन पर पोज़ चोरी करने का आरोप लगा है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने ये फोटोशूट पीकॉक मैग्जीन के लिए करवाया था। एक तस्वीर में उन्होंने रेड कलर का ड्रेस पहनी हुई है और वो सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज़ दे रही हैं। इस ड्रेस में ऐश्वर्या बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन इसी फोटो ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया। उनकी इस फोटो को लेकर उनपर पोज कॉपी करने का आरोप लगा है।
दरअसल, ऐश्वर्या का ये पोज हारपर बाजार मैग्जीन में एक्ट्रेस कैट विंसलेट से मिलता जुलता है। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों एक ही स्टाइल में खड़ी नजर आ रही हैं। dietsabya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की गई है। आप भी जब तस्वीर देखेंगे तो आपको लगेगा दोनों एक्ट्रेस एक ही पोज़ में खड़ी हैं।
इस ड्रेस के अलावा एक्ट्रेस ने एक और ड्रेस में फोटोशूट करवाया है। उस फोटो में उन्होंने ऐश्वर्या ने लाइट ब्राउन कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना है और शीर दुपट्टा लिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और सटल लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया है। ऐश्वर्या का ये लुक बेहद खूबसूरत है।