विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी आराध्या और मॉम के साथ गणपति दर्शन को पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 17 Sep 2018 06:23 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 09:10 AM (IST)

आराध्या ने इस मौके पर नारंगी कलर का सलवार कुर्ता पहना हुआ है। नन्हीं आराध्या इस तरह के ट्रेडिशनल ड्रेस में कम ही दिखती हैं!

बेटी आराध्या और मॉम के साथ गणपति दर्शन को पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें
बेटी आराध्या और मॉम के साथ गणपति दर्शन को पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें

मुंबई। पूरे देश में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाने वाले इस पर्व से बॉलीवुड भी अछूता नहीं। बॉलीवुड भी पूरी तरह से गणपति के रंग में रंग गया है। तमाम फ़िल्म स्टार्स अपनी अपनी तरह से इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इन सबके बीच चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी गणपति दर्शन के लिए पहुंची। ऐश्वर्या के साथ उनकी मॉम और बेटी आराध्या भी थीं। इससे पहले भी कई बार ऐश्वर्या अपनी मॉम और बेटी के साथ मंदिर पहुंचती रही हैं। ऐश्वर्या अक्सर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी जाती रही हैं। बहरहाल, इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये सभी कितने उत्साहित नज़र आ रहे हैं। क्यूट आराध्या अपनी एक सहेली का हाथ थामे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान के घर आये गणपति बाप्पा, अबराम संग फोटो की साझा

लाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या बिल्कुल भक्ति में डूबी लग रही हैं। वहीं आराध्या ने इस मौके पर नारंगी कलर का सलवार कुर्ता पहना हुआ है। नन्हीं आराध्या इस तरह के ट्रेडिशनल ड्रेस में कम ही दिखती हैं! आराध्या आज देश की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से हैं और मॉम ऐश्वर्या के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 

हालांकि, अमिताभ बच्चन या अभिषेक बच्चन इस मौके पर परिवार के साथ नज़र नहीं आये। लेकिन, इन तीनों को देखकर वहां मौजूद तमाम फैंस और भक्त काफी उत्साहित नज़र आये। आप देख सकते हैं भीड़ ने इन्हें कैसे घेर कर रखा है! 

इन दिनों फ़िल्मी सितारों के गणपति प्रेम की कई तस्वीरें और रंग देखने को मिल रहे हैं। कई स्टार्स ने तो अपने घर पर भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की है। सोशल मीडिया पर भी तमाम स्टार्स गणपति फेस्टिवल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आराध्या से पहले कल शाह रुख़ ख़ान के बेटे अबराम की भी गणपति की पूजा करते एक तस्वीर आई थी!

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार की तबियत अब पहले से बेहतर, हरफनमौला रहा है यह 'ट्रेजडी किंग', पढ़ें विस्तार से

बहरहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन के फ़िल्मों की बात करें तो हाल ही में आप सबने उन्हें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फ़िल्म 'फन्ने ख़ान' में देखा था। हालांकि यह फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं कर सकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।