Aishwarya Rai Bachchan 'PS1' Look: मणि रत्नम की फिल्म से 4 साल बाद वापसी कर रहीं ऐश्वर्या, ऐसा है किरदार
Aishwarya Rai Bachchan PS1 Look ऐश्वर्या चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। फिल्म में उनका किरदार चोल साम्राज्य की रानी नंदिनी का है। फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक पहले भी दिखायी जा चुकी है। फिल्म 30 सितम्बर को आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwarya Rai Bachchan's PS 1 Movie Look Poster Out: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐश की वापसी मणि रत्नम की फिल्म पीएस 1 (Ponniyin Selvan) से होगी, जो एक हिस्टोरिकल फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या नंदिनी नाम का किरदार निभा रही हैं, जो Pazhuvoor की रानी है।
फिल्म में ऐश का कैरेक्टर पोस्टर बुधवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म की निर्माता कम्पनी लायका प्रोडक्शंस ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऐश तस्वीर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि, मुखमुद्रा थोड़ा गंभीर है। इसके साथ लिखा गया है- बदले का चेहरा खूबसूरत होता है। फिल्म 30 सितम्बर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
फिल्म का निर्माण लायका प्रोडक्शंस के साथ मद्रास टॉकीज ने किया है। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है। यह एक महत्वाकांक्षी फिल्म है और दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के तमिल नॉवल पोन्नियिन सेल्वन का स्क्रीन अडेप्टेशन है।
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी दसवीं शताब्दी के चोल राजवंश को केंद्र में रखकर बुनी गयी है। इसमें सिंहासन के विभिन्न उत्तराधिकारियों के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्ती और शोभिता धुलिपाला भी अहम किरदारों में दिखेंगे। विक्रम चोल राजवंश के युवराज आदित्य करिकलन के किरदार में हैं। वहीं, कार्ती वंथियाथेवन के रोल में हैं, जो एक जासूस और दुस्साहसी योद्धा है।
View this post on Instagram
इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या की चार साल बाद पर्दे पर लौटेंगी। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म फन्ने खान है, जिसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इससे पहले ऐश्वर्या 2016 की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आयी थीं। फिल्म में यंग रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी।