Aishwarya Rai Bachchan इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस एक शख्स को करती हैं फॉलो, जानें कौन है वो खुशकिस्मत इंसान
ऐश्वर्या आखिरी बार 2018 की फन्ने खां में नजर आईं थीं। इसी साल ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कदम रखा था। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी सुंदरता की वजह से पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। बच्चन परिवार की बहू की एक झलक पाने के लिए आज भी फैंस दीवाने रहते हैं। ऐश्वर्या ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 की 'फन्ने खां' में नजर आईं थीं। इसी साल ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कदम रखा था। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के हर दिन फॉलोअर्स की संख्या बढती ही जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं उस इंसान का नाम जिसे विश्व सुंदरी फॉलो करती हैं...
9.5 मिलियन फॉलोअर्स
ऐश्चर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। लेकिन हां वह खास मौकों पर जैसे परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को जन्मदिन पर पोस्ट डालना नहीं भूलती। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने पति और बेटी के साथ भी अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर उनके बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं, जिसके वर्तमान में 9.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐश्वर्या को फॉलो करने वाले लाखों लोग हैं, क्या आपने कभी सोचा है कि पूर्व ब्यूटी क्वीन इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करती हैं?
सिर्फ पति को करती हैं फॉलो
अब आपके दिमाग में ये बात आ रही होगी कि आखिर वो कौन है जिसे ऐश्वर्या राय फॉलो करती हैं। आप सोच रहे होंगे कि कहीं ये उनके ससुर अमिताभ बच्चन तो नहीं, या फिर बॉलीवुड का कोई स्टार्स। तो हम बता दें कि अगर आपका अनुमान कुछ ऐसा है तो ये गलत है वो सिर्फ अपने पति अभिषेक बच्चन को फॉलो करती हैं। अभिषेक ही एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिन्हें ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है।