विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aishwarya Rai Birthday: ऐश्वर्या राय के स्टारडम में गेमचेंजर बने ये 5 कारण, इंडस्ट्री में आते ही किया धमाल

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2022 10:55 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 10:58 AM (IST)

Aishwarya Rai Bachchan Birthday ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंडस्ट्री में लंबा सफर तय कर लिया है। आज वह किसी परिचय ...और पढ़ें

File Photos of Actress Aishwarya Rai Bachchan
File Photos of Actress Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwarya Rai Bachchan Birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन को विश्व सुंदरी और टाइमलेस ब्यूटी कहा जाता है। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। लेकिन यह एक्ट्रेस अपने खूबसूरत चेहरे के अलावा मास्टरपीस एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। 'देवदास' में पारो की मासूमियत हो या 'ऐक्शन रिप्ले' में माला का नटखट अंदाज या फिर पोन्नियिन सेल्वन में रानी नंदिनी का किरदार, ऐश्वर्या ने साबित किया है कि वह हर रोल को बखूबी बड़े पर्दे पर निभा सकती हैं। आज इस अदाकारा का 49वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उन पलों के बारे में, जब उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि कम से कम पांच बार ग्लोबल लेवल पर भारत देश का नाम रोशन किया।

मिस वर्ल्ड 1994

ऐश्वर्या राय सबसे पहले लाइमलाइट में तब आईं, जब 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ब्यूटी पेजेंट टाइटल जीता था। लगभग 86 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। सबको पीछे छोड़ते हुए ऐश्वर्या ने 21 की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने यह प्रतियोगिता अपनी टैलेंट और स्मार्ट आंनस के आधार पर जीता था।

कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू

वैसे तो कान फिल्म फेस्टिवल में कई सेलेब्रिटी जाते हैं, लेकिन एक चेहरा जो 2002 में लगातार इसमें दिख रहा है, वह है ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा। 2002 में एक्ट्रेस ने इस इवेंट में पहली बार शिरकत की थी। यह तब की बात है जब उनक फिल्म देवदास स्क्रीनिंग के लिए कांस गई थी। साथ में को स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी थे।

ऐश्वर्या राय की हॉलीवुड मूवी

अंग्रेजी फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम नया नहीं है, लेकिन देश के बाहर फिल्मों से उनका नाम पहली बार तब सामने आया जब 'पिंक पैंथर' रिलीज हुई। फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट, दोनों की कहानी दर्शकों को पसंद आई थी।

ओफ्रा विनफ्रे टॉक शो में शिरकत करना

ऐश्वर्या राय बच्चन एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए अमेरिकन टॉ शो 'ओफ्रा विनफ्रे टॉक शो' में उन्हें बतौर गेस्ट आमंत्रित किया जा चुका है। यह शो विश्व के सबसे चर्चित टॉक शो में से एक है। शादी के बाद अभिषेक बच्चन के साथ वह इस शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने सभी सवालों के इंटेलिजेंट जवाब देकर लोगों को खुश किया था। यहां तक कि जब ओफ्रा भारत दौरे पर आई थीं, तब उन्होंने ऐश्वर्या और बच्चन परिवार से मुलाकात भी की थी।

डेविड लेटरमैन शो

कई वर्षों पहले एक अन्य इंटरनेशनल चैट शो में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल पर जवाब देकर साबित किया था कि, वह सिर्फ अदाकारा ही नहीं, बल्कि समझदार भी हैं। यह वह चैट शो था, जिसे डेविड लेटरमैन होस्ट कर रहे थे। इस शो में उनसे पूछा गया था कि क्या भारत में 18 साल के बाद भी बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं? इस पर खूबसूरत जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने होस्ट की बोलती बंद कर दी थी।

उन्होंने कहा था भारत में लोग अपने कल्चर और ट्रेडिशन को बहुत मानते हैं। 18 साल के बाद भी बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। इससे एक फायदा यह भी मिलता है कि अपने पेरेंट्स से मिलने या उनके साथ खाने-पीने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan Birthday: देवदास से पीएस-1 तक... इन फिल्मों के लिए पहली चॉइस नहीं थीं ऐश्वर्या

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan: सलमान खान से लेकर पनामा पेपर्स तक... पढ़िए, ऐश्वर्या से जुड़े ये बड़े विवाद