Aishwarya ही नहीं, बेटी आराध्या का भी कांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया जोरदार स्वागत, मिला महंगा तोहफा
Aishwarya Rai Cannes 2025 ऐश्वर्या राय एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। पिछले काफी समय से वो बेटी आराध्या के साथ इस इवेंट में हिस्सा लेती आई हैं। एक्ट्रेस यहां लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर नजर आईं। नीस एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ वहीं बेटी आराध्या को भी गिफ्ट मिले।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) ने अपने कान्स लुक (Cannes Film Festival) से सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस जब रेड कार्पेट पर चलीं तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया। एक्ट्रेस 20 मई को अपनी बेटी के साथ फ्रांस पहुंची थीं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
उनके नीस हवाई अड्डे पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग यहां ऐश्वर्या राय को देखकर तो खुश हुए ही साथ में आराध्या के संस्कार और उनके मिले वेलकम गिफ्ट्स की भी तारीफ करने लगे।
लॉन्ग कोट में नजर आईं ऐश्वर्या राय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ऐश्वर्या राय के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या एक लंबे नीले रंग के कोट में नजर आ रही हैं। उसके नीचे उन्होंने एक लंबा सफेद टॉप और काले रंग की पैंट्स पहनी हुई हैं। वहीं आराध्या ने नीले रंग की जींस के साथ एक काला कोट पहना हुआ है। ऐश्वर्या का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए एक व्यक्ति आया था। शख्स पहले हाथ मिलाकर ऐश्वर्या का वेलकम करता है इसके बाद आराध्या को एक गिफ्ट भी देता है।
यह भी पढ़ें: Cannes 2025 : सिंदूर के साथ सफेद बनारसी साड़ी में Aishwarya Rai ने लूट ली महफिल, यूजर्स बोले-कांस की OG क्वीन
View this post on Instagram
फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का किया स्वागत
अपने पसंदीदा स्टार को आखिरकार फ्रेंच रिवेरा में आते देखकर फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने लिखा- लव मैं बहुत उत्साहित #AishwaryaAtCannes"। एक अन्य ने कमेंट किया,"वह वापस आ गई है"। दूसरे ने लिा,"Cannes 2025 में उम्मीद है कि वह धमाल मचाएंगी।
साल 2022 से इसका हिस्सा बनती आई हैं एक्ट्रेस
ऐश्वर्या ने यहां लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर अपने लुक से बवाल काट दिया। यह उनकी 22वीं रेड कार्पेट वॉक थी। ग्लोबल सुपरस्टार ने सबसे पहली बार साल 2002 में रेड कार्पेट पर वॉक की थी जब कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।