विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan के नाती Agastya Nanda नहीं बनना चाहते थे एक्टर, बताया- कैसे मिली पहली फिल्म The Archies

Published: Tue, 09 Jan 2024 01:46 PM (IST)

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अगस्त्य नंदा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा ...और पढ़ें

अगस्त्य नंदा ने बताया- क्यों चुनी एक्टिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अगस्त्य नंदा ने बताया- क्यों चुनी एक्टिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्टिंग नहीं थी अगस्त्य नंदा की पहली च्वॉइस
  2. एक्टर से पहले यह बनना चाहते थे अगस्त्य नंदा
  3. अगस्त्य नंदा ने बताया- कैसे मिली द आर्चीज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) के बेटे अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हाल ही में, अगस्त्य नंदा ने बताया कि वह पहले अभिनेता नहीं बनना चाहते हैं।

23 साल के अगस्त्य नंदा ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक्टिंग उनकी पहली च्वॉइस नहीं थी। बाद में उन्होंने कैसे अपने पहले सपने को त्याग कर एक्टिंग की ओर रुख किया और कैसे उन्हें जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' मिली, अमिताभ के नाती ने इस बारे में बात की है।

एक्टिंग नहीं थी पहली च्वॉइस

जूम के साथ बातचीत में अगस्त्य नंदा ने बताया कि पहले वह अपने पिता निखिल नंदा की तरह बिजनेसमैन बनना चाहते थे। हालांकि, बाद में उन्हें एक्टर बनने का चस्का लगा। बकौल एक्टर,

करियर के रूप में एक्टिंग मेरी पहली च्वॉइस नहीं थी। मैं बिजनेसमैन बनना चाहता था। मैं अपने पिता के साथ काम करने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन महीनों तक इंटर्नशिप और अलग-अलग नौकरी की संभावनाओं की तलाश के बाद, मेरी दिलचस्पी अभिनय में बढ़ी। 

यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor-Agastya Nanda की आलोचना पोस्ट पर क्या है रवीना टंडन के 'लाइक' का सच? सामने आई प्रतिक्रिया

कैसे मिली द आर्चीज?

जोया अख्तर निर्देशित 'द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस फिल्म से अगस्त्य नंदा के अलावा सुहाना खान, खुशी कपूर, वेदांग रैना समेत कई नए सितारों ने डेब्यू किया। अगस्त्य ने बताया कि उन्हें कैसे यह फिल्म मिली। अभिषेक के भांजे ने कहा- 

जनवरी 2021 में मुझे आर्ची की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। मुझे ऑडिशन के लिए कॉल आया और फिर तीन राउंड के बाद सितंबर 2021 में आखिरकार मैं सिलेक्ट हो गया। मैंने अपनी मां और पिता का आशीर्वाद लिया और उनसे कहा कि मैं मेहनत करके उन्हें प्राउड फील करवाऊंगा। 

सुहाना संग अफेयर की खबरें

'द आर्चीज' के अलावा अगस्त्य नंदा को-स्टार और शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी इस पर रिएक्शन नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- Suhana Khan और Agastya Nanda के रिलेशनशिप पर 'द आर्चीज' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोला- 'यह कूल है'