विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब कश्मीरी पंडितों की कहानी बयां करेगी ये फिल्म, रिलीज हुई शरद मल्होत्रा की फिल्म

By Nitin YadavEdited By:
Published: Mon, 09 May 2022 04:24 PM (IST)

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अपनी कहानी से सभी को अर्श्चय चकिंत कर दिया था। अब ...और पढ़ें

After 'The Kashmir Files', now this film will tell pain of Kashmiri Pandits
After 'The Kashmir Files', now this film will tell pain of Kashmiri Pandits

नई दिल्ली, जेएनएन। 11 मार्च को रिलीज हुई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अपनी कहानी से सभी को अर्श्चय चकिंत कर दिया था। इस फिल्म की कहानी 80 के दशक के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर के अंदर हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और एक समुदाय द्वारा किए गए अत्याचारों को बयां करती हैं।

अब कश्मीरी पंडितों की वर्तमान स्थिति पर बनी फिल्म द हिंदू बॉय रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शरद मल्होत्रा लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक हिंदू पंडित युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जिसको सुरक्षा के चलते कश्मीर स्थित घर से बाहर रखा जाता है। लेकिन वो 30 बाद अपने कश्मीर लौटता है।

हिंदू लड़के की कहानी बयां करती है फिल्म

'द हिंदू बॉय' एक हिंदू पंडित युवा लड़के की कहानी है जिसे उसकी सुरक्षा के लिए कश्मीर से बाहर भेजा गया था और जब वह 30 साल बाद अपने घर लौटता है तो वह क्या अनुभव करता है उसके साथ बचपन में खेलने वाले दोस्त, घर के आस-पास रहने वाले लोग उसको देखकर बेहद खुशी होती है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए पुनीत बालन ने कहा, ‘मैं अक्सर कश्मीर जाता हूं और मैंने उनके दर्द को बहुत करीब से देखा है। मुझे उन लोगों को इस तकलीफ में देखना कर दर्द देता है, वो भी जब हम स्वतंत्र रूप से और शांति से रह रहे हैं। मैं हमेशा उनके लिए मदद करना चाहता था। जब फिल्म 'द हिंदू बॉय' मेरे पास आई तो मैंने फैसला किया कि ये मेरा अवसर है कि मैं इन समस्याओं को सबके सामने ला सकूं और कश्मीरी हिंदू की स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक कर सकूं।

उन्होंने आगे कहा, हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बहुत पसंद किया गया है और बहुत अच्छी तरह से सराहा गया है और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। शरद मल्होत्रा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शाहनवाज बाकल ने किया है। बता दें, शरद मल्होत्रा को इससे पहले नागिन 5, विद्रोही, एक तेरा साथ, कसम और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे टीवी सीरियल में देखा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।