Move to Jagran APP

Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्विटर बायो दिखाकर कही ये बात

कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:35 AM (IST)
Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्विटर बायो दिखाकर कही ये बात
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा, फोटो साभार: Instagram/Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने बाद जमानत मिली है। राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद जहां उनके समर्थक खुश हैं। तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।

loksabha election banner

शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा के ट्विटर अकाउंट के बायो का स्क्रीनशॉट लिया है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, 'क्या प्यारा सा ट्व‍िटर बायो है।' बता दे कि राज कुंद्रा के ट्विटर बायो में लिखा है, 'रास्तों का सही चुनाव ही जिंदगी है।'

इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए ही शिल्पा शेट्टी के ऊपर भी तंज कसा था। शिल्पा शेट्टी हाल ही में कुछ दिन पहले माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। इन्हीं में से एक वीडियो में शिल्पा घोड़े पर बैठी नजर आईं थीं और माता के भवन की ओर चढ़ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने शिल्पा पर तंज कसा था। शर्लिन ने लिखा था, 'दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई?'

गौरतलब है कि राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा के साथ भी पूछताछ हो चुकी है। शर्लिन चोपड़ा इस मामल ेमें शुरुआत से ही राज कुंद्रा के खिलाफ ही थीं वहीं उनका कहना ये भी रहा है कि शिल्पा शेट्टी इस बारे में सबकुछ जानती थीं। लेकिन वो भोली बन रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.