विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saiyaara के बाद एक और ब्लॉकबस्टर के लिए अहान पांडे तैयार, 1600 करोड़ी डायरेक्टर संग शुरू की एक्शन फिल्म

Published: Fri, 03 Apr 2026 12:54 PM (IST)

अहान पांडे सैयारा के बाद एक और हिट फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें मोहित सूरी के बाद एक ...और पढ़ें

इस डायरेक्टर संग काम कर रहे हैं अहान पांडे/ फोटो- Instagram

इस डायरेक्टर संग काम कर रहे हैं अहान पांडे/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में बहुत ही कम ऐसे स्टारकिड्स हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले इन अभिनेताओं में एक नाम चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे का भी है।

अहान पांडे ने बीते साल यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद अब अहान पांडे ने एक बार फिर से एक और बड़ी हिट के लिए अपनी कमर कस ली है और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म में अहान को मिला चांस

मोहित सूरी के बाद अहान पांडे के करियर की दूसरी फिल्म भी एक बहुत बड़े डायरेक्टर के साथ है। अहान पांडे को इस बार बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिन्होंने 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है', 'गुंडे' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि अली अब्बास जफर की 4 से 5 फिल्मों ने ही मिलाकर दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें- Saiyaara के बाद दर्दभरा रहा अहान पांडे का सफर, एक्टर ने महीनों बाद किया खुलासा

अब अली अब्बास जफर ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए अहान पांडे की 2 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां सिर्फ अहान पांडे की आंखें दिखाई दे रही हैं और वह काफी इंटेंस लग रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो 'क्लैपबोर्ड' की है, जिस पर यशराज का नाम लिखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अली अब्बास जफर ने कैप्शन में लिखा, "और इसकी शुरुआत हो गई है।" पोस्ट में उन्होंने अहान पांडे और यशराज फिल्म्स को टैग भी किया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)

अहान पांडे के अपोजिट दिखेंगी ये अभिनेत्री

अहान पांडे की अगली फिल्म का टाइटल क्या होगा, इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इस फिल्म में उनके अपोजिट हीरोइन कौन होंगी, इसका खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे के अपोजिट इस फिल्म में शर्वरी वाघ (Sharvari Wagh) को कास्ट किया गया है।

ahaan panday next with ali abbas zafar  (1)

अहान पांडे ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी इस आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह अपनी अगली फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की कमान तीन ऐसे लोगों के हाथों में है, जिनकी उम्र 30 साल से कम है। अहान का दावा है कि यह एक ऐसी फिल्म होगी, जो दर्शकों ने बहुत लंबे समय से नहीं देखी होगी।

यह भी पढ़ें- Ahaan Panday के बाद इस मंझे हुए कलाकार पर दांव लगाएंगे मोहित सूरी? गैंगस्टर म्यूजिकल ड्रामा होगी फिल्म