विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगाली में करना पड़ा C ग्रेड फिल्मों में काम, नहीं बन पाईं लीड 'हीरोइन'; 33 साल बाद एक्ट्रेस का खुलासा

Published: Wed, 28 Jan 2026 01:05 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में एक एक्ट्रेस ने हीरोइन बनने का सपना देखा और वो हीरोइन बनीं भी, लेकिन एक वक्त ऐसा ...और पढ़ें

पेट पालने के लिए एक्ट्रेस को करना पड़ा C ग्रेड फिल्मों में काम!   (इमेज सोर्स- AI)

पेट पालने के लिए एक्ट्रेस को करना पड़ा C ग्रेड फिल्मों में काम! (इमेज सोर्स- AI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में शौहरत का सिक्का चल तो जाता है, लेकिन अक्सर बेबसी की बस में बैठकर आपको सफर भी करना पड़ता है और इस सफर में वो मुश्किलें आती हैं, जिनका सामना आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था एक एक्ट्रेस था, जिन्होंने बॉलीवुड में खूब काम किया।

हीरोइन बनने का सपना देखा और वो हीरोइन बनीं भी, लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि उन्हें काम करने के लिए और पैसों के चलते C ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। कौन है ये एक्ट्रेस, चलिए बताते हैं आपको...

Archna

जब C ग्रेड फिल्मों में काम करने गईं 'लाफ्टर क्वीन'

अर्चना पूरन सिंह (Archana puran singh), इन्हें आप अच्छे से जानते हैं और बीते कई सालों से इनकी हंसी आपके कानों तक जरूर पहुंची होगी। अपने शानदार व्यक्तित्व के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह बेहद सादगी वाली इंसान हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है, तो वहीं अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता भी है।

archna 1

हालांकि अर्चना को एक वक्त पर अपना घर चलाने के लिए खराब फिल्मों में भी काम करना पड़ा था। अपने यूट्यूब चैनल (Archana Puran Singh Youtube channel) पर अर्चना ने इस बारे में खुलासा किया कि कैसे पति परमीत सेठी से शादी के बाद उन्हें ये मुश्किल दौर भी देखना पड़ा था, क्योंकि उस दौर में परमीत अपना करियर हिंदी सिनेमा में बनाने में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह को हुआ CRPS सिंड्रोम, नहीं है इसका कोई ईलाज, परेशान हुआ बेटा

क्या अर्चना को नहीं मिले हीरोइन के ऑफर?

दरअसल अर्चना पूरन सिंह ने परमीत से शादी की और ये शादी एक लवमैरिज थी। अर्चना को लगता था कि काश कोई ऐसा हो जो उनका ख्याल रखे, जैसे उनकी मां उनके पिता पर निर्भर थीं, तो ऐसे ही अर्चना चाहती थीं कि उनके पति भी ऐसा करें। हालांकि उस दौर में परमीत फिल्मों में नाम बनाने में लगे थे।

archna 2

इसके बाद अर्चना ने फैसला किया कि वही काम करेंगी। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अर्चना और परमीत ने कई ऐसी बातें कीं और यहीं अर्चना ने परमीत को बताया कि,

जब मैंने तुमसे शादी की, तो मुझे लगा, हां, शायद मैं ही हूं जो कमा रही हूं', लेकिन कहीं न कहीं मैंने अपने अंदर की उस फेमिनिन साइड को दबा दिया था, जो हमेशा से चाहती थी कि काश कोई मुझे भी सहारा दे और मैं भी किसी पर निर्भर रहूं और उसे देखूं, जैसे मेरी मां मेरे पिता को देखती थी। कभी-कभी मुझे लगता था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कमा रही हूं, लेकिन कभी-कभी मैं तुम्हें कमाने के लिए उकसाती थी और प्रोजेक्ट्स ठुकराने के लिए तुम्हें टोकती थी। मेरा एक फंडा था कि मैंने कभी काम को ना नहीं कहा। जो आया वो किया और इसका नतीजा यह हुआ कि मैंने बहुत खराब फिल्में कीं। मैंने सी-ग्रेड फिल्में कीं और मेरी सोच सिर्फ घर चलाने की थी।

Archna 0

अर्चना ने इस बातचीत में माना कि उस वक्त उनका नजरिया अलग था और घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर ही थी। वहीं अर्चना ने बताया कि वो फिल्मों में सिर्फ हीरोइन ही बनना चाहती थीं, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और यही वजह है कि उन्हें फिल्मों में साइड कैरेक्टर्स के तौर पर ही देखा गया।

archna 4

आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने कई हॉरर फिल्मों में काम किया था और उस दौर में इन फिल्मों को सी-ग्रेड फिल्में माना जाता था।

यह भी पढ़ें- 34 साल बाद पति को लेकर Archana Puran Singh ने खोला राज, बोलीं- वन नाइट स्टैंड के तौर...