विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नड़ सिनेमा का एक और अजूबा, पर्दे पर एक्टिंग करेगा ह्यूमन रोबोट; हिंदी में भी रिलीज होगी लम्बोधरा 2.0

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:53 PM (IST)

कांतारा- केजीएफ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के बाद नवंबर में कन्नड़ सिनेमा एक और अनोखी कहानी के साथ लौट रहा है। फिल्म में असली ह्यूमन रोबोट एक्टिंग करता नजर आएगा।

महावीर जैन लेकर आ रहे हैं लम्बोधरा 2.0/ फोटो-इंस्टाग्राम

महावीर जैन लेकर आ रहे हैं लम्बोधरा 2.0/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. लम्बोधरा 2.0 में असली ह्यूमनॉइड रोबोट करेगी एक्टिंग 

  2. फिल्म एआई-टेक्नोलॉजी और मानवीय खुशी पर आधारित है

  3. नवंबर में इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा की कहानियां हमेशा से अलग और अनोखी रही हैं। आप कांतारा:चैप्टर 1 की बात करें या फिर केजीए और केडी - द डेविल की, इन फिल्मों की जबरदस्त कहानियों ने सिर्फ रीजनल ऑडियंस नहीं, बल्कि पैन इंडिया दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

अब कन्नड़ सिनेमा की एक और फिल्म पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में है। राम सेतू- ऊंचाई जैसी फिल्मों के निर्माता महावीर जैन एक नई साइंस फिक्शन फिल्म के साथ लौट रहे हैं। फिल्म का टाइटल है लम्बोधरा 2.0। क्या है फिल्म की कहानी और कौन-कौन से सितारे होंगे साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा, पढ़ें हर डिटेल्स।

असली ह्यूमनॉइड रोबोट की एक्टिंग देखेंगे दर्शक

सिंपल सुनी के निर्देशन में बनी फिल्म लम्बोधरा 2.0 में एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट जिया एक्टिंग करती हुई दिखाई देगी। उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका में डेब्यू एक्टर अनिल शेट्टी और कुणाल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी ये फिल्म एआई, टेक्नोलॉजी और इंसान की खुशी से जुड़े सवालों को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करती है।

फिल्म की बिल्कुल नई थीम और असली ह्यूमनॉइड रोबोट के इस्तेमाल के आइडिया ने निर्माता महावीर जैन इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उन्होंने लम्बोधरा 2.0 को विश्वभर में प्रेजेंट करने पर हामी भरी। साउथ के साथ-साथ ये फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।

Screenshot 2026-10-13 124600

सिनेमाघरों में कब रिलीज हो रही है लम्बोधरा 2.0?

सिंपल सुनी ने बिल्कुल अनोखे कॉन्सेप्ट वाली इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने एक हाई-कॉन्सेप्ट साइंस-फिक्शन फिल्म बनाई है, जिसमें खुशी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी जिंदगी पर टेक्नोलॉजी के असर को दिखाया गया है। फिल्म की सबसे खास बातों में से एक है जिया, जो एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट है और फिल्म में एक किरदार निभा रही है। हमारा मानना है कि भारतीय सिनेमा में इस तरह का प्रयास पहली बार किया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "महावीर जी इस कॉन्सेप्ट से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने हमें फिल्म हिंदी में भी रिलीज करने के लिए प्रोत्साहित किया। हमें खुशी है कि महावीर जैन फिल्म्स हमारी फिल्म को प्रस्तुत कर रहा है।" मेकर्स ने फिल्म लम्बोधरा की कास्ट की एक फोटो भी शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "हैप्पीनेस लोडिंग।" ये फिल्म 20 नवंबर 2026 को हिंदी समेत सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana में हुई 'जटायु' की एंट्री, 'धर्म के पंख' बने अनुपम खेर; रिलीज हुआ फिल्म का धांसू पोस्टर

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 ने 11वें दिन ही छीना Hanuman Ansh का सिंहासन, सोमवार को बरसी 'भोलेनाथ' की कृपा; बनाया नया रिकॉर्ड